assam election mallikarjun kharge attacks himanta biswa sarma claims victory सबसे घमंडी और भ्रष्टाचारी सीएम, मोहन भागवत जवाब दें; खरगे का सीएम सरमा पर हमला, India News in Hindi - Hindustan
More

सबसे घमंडी और भ्रष्टाचारी सीएम, मोहन भागवत जवाब दें; खरगे का सीएम सरमा पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्टाचारी और घमंडी मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य से बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकना है और विपक्षी गठबंधन 72 से 73 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। 

Tue, 7 April 2026 02:54 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
सबसे घमंडी और भ्रष्टाचारी सीएम, मोहन भागवत जवाब दें; खरगे का सीएम सरमा पर हमला

असम विधानसभा चुनाव मतदान से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार विपक्षी गठबंधन 126 सीटों वाली विधानसभा में कम से कम 73 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्टाचारी नेताओं में से एक है।

खरगे ने राज्य की जनता से अपील की कि वे अपने वोट के जरिए सबसे भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायें। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में भ्रष्टाचार बढ़ा है और मुख्यमंत्री केवल अपने निजी हितों को साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में "सिंडिकेट राज" चल रहा है, जिसमें जमीन उनके करीबी लोगों और कॉरपोरेट्स को सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा देश के सबसे घमंडी मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस चीफ मोहन भागवत को भी हिमंता सरमा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देना चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ होने का दावा करते हैं, जबकि दूसरी ओर असम में कथित भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की रेड, हिमंत विश्व शर्मा बोले- वह हैदराबाद भाग गया है

उन्होंने कांग्रेस नेताओं गौरव गोगोई और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का जिक्र करते हुए कहा कि उनका रिकॉर्ड साफ रहा है और उन्होंने कभी इस तरह के आरोपों का सामना नहीं किया।

खरगे ने असम के गायक जुबिन गर्ग से जुड़े मामले में न्याय में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने में देरी हुई और सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री किसे बचाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने वादा किया कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो 100 दिनों के भीतर इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक से मेरे खिलाफ मैटीरियल लाई कांग्रेस, 10 दिन में वहां असम पर हुए 11 शो: सरमा

बीजेपी बोली- माफी मांगें खरगे

खरगे के गुजराती वाले बयान को लेकर बीजेपी भी आक्रामक है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री खरगे से माफी की मांग करते हुए उनके बयान को "अशोभनीय और आपत्तिजनक" बताया। प्रसाद ने कहा कि किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष द्वारा पूरे राज्य को "अनपढ़" कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल किया कि क्या महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, विक्रम साराभाई और मोरारजी देसाई जैसे महान व्यक्तित्व भी अनपढ़ थे। उन्होंने कहा कि गुजरात देश की महान भूमि है, जिसने कई महापुरुषों को जन्म दिया और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।