Amit Shah says Vote for BJP to free Assam from infiltrators Election Rally report इस भूमि पर घुसपैठियों का कोई अधिकार नहीं, 1 लाख 25 हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई; असम में बोले शाह, India News in Hindi - Hindustan
More

इस भूमि पर घुसपैठियों का कोई अधिकार नहीं, 1 लाख 25 हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई; असम में बोले शाह

अमित शाह ने कहा, 'असम में 11 दिनों में चुनाव होने वाले हैं। आपको यह नहीं सोचना है कि आप हिमंत बिस्वा सरमा को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दे रहे हैं। आपको असम को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए वोट देना है।' 

Sun, 29 March 2026 03:26 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इस भूमि पर घुसपैठियों का कोई अधिकार नहीं, 1 लाख 25 हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई; असम में बोले शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के धेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अशोक सिंघल के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि आगामी असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दें, ताकि राज्य को घुसपैठियों से मुक्त किया जा सके और स्थायी शांति व विकास सुनिश्चित हो सके। सोनितपुर में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने पिछले दशक में असम में भाजपा की उपलब्धियों का जिक्र किया और आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल का माहौल अलग, बदलाव का मिल रहा संदेश; पीएम मोदी का LDF-UDF पर निशाना

अमित शाह ने कहा, 'असम में 11 दिनों में चुनाव होने वाले हैं। आपको यह नहीं सोचना है कि आप हिमंत बिस्वा सरमा को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दे रहे हैं। आपको असम को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए वोट देना है। आपको शांतिपूर्ण और विकसित असम बनाने के लिए वोट देना है। इस चुनाव में एक तरफ भाजपा है, जिसने 10 वर्षों में असम को आतंकवाद मुक्त बनाया है। यही वह असम है, जहां कांग्रेस के शासन में गोलीबारी और बम विस्फोट होते थे और सैकड़ों युवा मारे जाते थे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब खत्म होगा ईरान-अमेरिका युद्ध, पूर्व राजनयिक बोले- मिल रहे ऐसे संकेत

घुसपैठियों पर क्या बोले अमित शाह

गृह मंत्री ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में हमने असम में कई समझौते करके और 10 हजार युवाओं को हथियार छुड़वाकर शांति स्थापित करने का काम किया है।' अमित शाह ने बताया कि भाजपा ने अपने 10 वर्ष के शासनकाल में असम में घुसपैठियों से 1 लाख 25 हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई है। उन्होंने कहा, 'इन दस वर्षों में हमने घुसपैठियों को रोका है। अब कोई घुसपैठिया असम में नहीं घुस सकता। ये घुसपैठिए असम के युवाओं के रोजगार छीन रहे हैं। इस भूमि पर इनका कोई अधिकार नहीं है। तीसरी बार कमल का सरकार बनाइए। अगले पांच वर्षों में हम असम से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। हमारी भाजपा सरकार ने घुसपैठियों से 1 लाख 25 हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई है। हमने उनके अतिक्रमण को तोड़ा है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे स्टेशनों पर नहीं होगी भीड़, 76 बड़े स्टेशनों पर बनेंगे ‘होल्डिंग एरिया’

अमित शाह के यह बयान ऐसे समय में आया है जब असम में सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होने वाला है। चुनाव आयोग के अनुसार वोटों की गिनती 4 मई को होगी। असम में सत्तारूढ़ भाजपा नीत एनडीए सरकार और कांग्रेस के बीच 126 सीटों के लिए मुकाबला होगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का लक्ष्य रखती है। असम के मुख्यमंत्री अपनी पारंपरिक जलुकबाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।