Amid buzz of turning rebel in tmc mp shatrughan sinha praised pm modi what he said in tweet mamata Banerjee TMC में पलटी मारने की चर्चा के बीच शत्रुघन सिन्हा ने चौंकाया, PM मोदी का गुणगान; क्या कहा- पढ़ें, India News in Hindi - Hindustan
More

TMC में पलटी मारने की चर्चा के बीच शत्रुघन सिन्हा ने चौंकाया, PM मोदी का गुणगान; क्या कहा- पढ़ें

शॉटगन कहलाने वाले शत्रुघन सिन्हा का नाम कल ही बागी सांसदों की लिस्ट में सामने आया था। कथित तौर पर उनके अलावा 18 और सांसदों ने लोकसभा को लिखी चिट्ठी में दस्तखत किए थे।

Thu, 11 June 2026 02:41 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
TMC में पलटी मारने की चर्चा के बीच शत्रुघन सिन्हा ने चौंकाया, PM मोदी का गुणगान; क्या कहा- पढ़ें

पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बागी होने की चर्चा के बीच बॉलीवुड अभिनेता और आसनसोल से लोकसभा सांसद शत्रुघन सिन्हा ने एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और उनकी सरकार के 12 साल पूरे होने और मेगा जश्न मनाने के मौके पर एक दिन बाद शुभकामनाएं दी हैं। सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक ट्वीट कर पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, “खेल भावना के साथ, समाज और देश के हमारे मित्र और मार्गदर्शक, माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी को उनके कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। यह शायद अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। आपके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूँ। जय हिंद!”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुख की घड़ी में ममता का साथ नहीं छोड़ूंगा, शत्रुघ्न का बगावत करने से इनकार

अपना रास्ता नहीं बदलूंगा

इस बीच, खबर है कि शत्रुघन सिन्हा ने ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ने के संकेत दिए हैं और कहा है कि दीदी ने मुसीबत के समय में मेरा साथ दिया है, इसलिए इस दुख की घड़ी में उनका साथ नहीं छोड़ूंगा। इससे पहले कल (बुधवार, 10 जून को) ऐसी खबरें आई थीं कि शत्रुघन सिन्हा भी उन बागी सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में स्पीकर ओम बिरला को लिखी चिट्ठी में दस्तखत किए हैं। गुरुवार को पीटीआई से बात करते हुए शत्रुघन सिन्हा ने कहा, “हो सकता है कि कुछ लोगों ने मजबूरी, धमकी या प्रलोभन के कारण ममता बनर्जी को छोड़ा हो, लेकिन मैं अपना रास्ता नहीं बदलूंगा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संकट के बीच ममता बनर्जी के लिए गुडन्यूज, 20 बागी सांसद वाला दावा साबित हुआ झूठा?

काकोली घोष का दावा

इस हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को एक ओर जहां तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नयी दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में भाग लिया था, वहीं दूसरी ओर बागी गुट की अगुवाई कर रही लोकसभा सदस्य काकोली घोष दस्तीदार ने कहा था कि उन्होंने राजग को अपने समर्थन की जानकारी देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखने का फैसला किया है। दस्तीदार ने दावा किया था कि पार्टी के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने का फैसला किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता की हार और TMC की टूट से कांग्रेस की होगी चांदी? ऐक्शन मोड में राहुल गांधी

तीन सांसद दे चुके इस्तीफा

बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद TMC में बगावत सतह पर आ गई है। विधानसभा में पहे ही ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई में 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं और अब उनकी संख्या बढ़कर 64 होने के दावे किए जा रहे हैं। इसी बीच TMC के संसदीय दल में भी टूट हो गई और 28 में से 19 सांसदों के बागी होने की खबर आई। इसके अलावा राज्यसभा से तीन सांसद अब तक इस्तीफा दे चुके हैं।