After CJI Suryakant Remarks 'Cockroach Janata Party' Becomes a Hot cake on Social Media, Rush for Trademark registration CJI की टिप्पणी के बाद हॉट केक बना 'कॉकरोच जनता पार्टी'; सोशल मीडिया पर धूम के बाद ट्रेड मार्क की होड़, India News in Hindi - Hindustan
More

CJI की टिप्पणी के बाद हॉट केक बना 'कॉकरोच जनता पार्टी'; सोशल मीडिया पर धूम के बाद ट्रेड मार्क की होड़

Cockroach Janta Party नाम के लिए जो दो आवेदन ट्रेड मार्क के लिए आए हैं, उनमें एक के आवेदक अजीम आदमभाई जाम हैं, जिनका आवेदन संख्या 7737037 है, जबकि दूसरे आवेदक का नाम अखंड स्वरूप है, जिनका आवेदन संख्या 7741481 है।

Thu, 21 May 2026 06:46 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
CJI की टिप्पणी के बाद हॉट केक बना 'कॉकरोच जनता पार्टी'; सोशल मीडिया पर धूम के बाद ट्रेड मार्क की होड़

देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) एक डिजिटल राजनीतिक व्यंग्य आंदोलन के तौर पर तेजी से उभरा है। पिछले सप्ताह बॉस्टन में रहने वाले अभिजीत दीपके नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक पेज बनाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसके फॉलोअर बन गए। देखते ही देखते कॉकरोच जनता पार्टी खबरों में छा गई। हालांकि, जल्द ही 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 'एक्स' अकाउंट पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी गई। हालांकि इस पर रोक के कुछ ही देर बाद 'कॉकरोच इज बैक' नाम से एक और हैंडल बना दिया गया।

इसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, ''इस बात की उम्मीद पहले से थी क्योंकि कल से हमारे अकाउंट को हैक करने की कोशिशें चल रही थीं। लेकिन सरकार का दाव उलटा पड़ गया है।'''कॉकरोच इज बैक' एक्स हैंडल शुरू होने के करीब 4 घंटे बाद ही शाम 6 बजे तक इसके फॉलोअर्स की संख्या 41,300 तक पहुंच गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर एक्स पर लौटी कॉकरोच पार्टी, अब क्या रखा है नाम; इस अंदाज में किया तंज

चुनाव आयोग से पंजीकरण नहीं

फिलहाल यह पार्टी यानी कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव आयोग से संबद्ध नहीं हो सका है या उसका पंजीकरण नहीं हो सका है लेकिन इसका जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसी नाम से दो लोगों ने ट्रेड मार्क रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया है। बार एंड बेंच के मुताबिक, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के लिए दो ट्रेडमार्क आवेदन दायर किए गए हैं। यह एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक ब्रांड है, जो भारत के मुख्य न्यायाधीश की हालिया 'कॉकरोच' टिप्पणी के बाद रातों-रात अस्तित्व में आया है।

ट्रेड मार्क के लिए लगने लगी होड़

Cockroach Janta Party नाम के लिए जो दो आवेदन ट्रेड मार्क के लिए आए हैं, उनमें एक के आवेदक अजीम आदमभाई जाम हैं, जिनका आवेदन संख्या 7737037 है, जबकि दूसरे आवेदक का नाम अखंड स्वरूप है, जिनका आवेदन संख्या 7741481 है। हालांकि, अभिजीत दीपके की तरफ से फिलहाल कोई ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन का आवेदन नहीं मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन, CJI सूर्यकांत के बयान से मचा था बवाल

CJI सूर्यकांत ने क्या कहा था?

बता दें कि इस अभियान की नींव सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत की एक कड़ी टिप्पणी के बाद पड़ी। कथित तौर पर सुनवाई के दौरान CJI ने कहा था कि जो लोग बेरोजगार रह जाते हैं, वह या तो एक्टिविस्ट बन जाते हैं या सोशल मीडिया में चले जाते हैं। उन्होंने कहा था, “समाज में पहले से ही कुछ ऐसे परजीवी हैं जो सिस्टम पर हमला करते हैं... कुछ युवा कॉकरोच की तरह हैं, जिन्हें कोई रोजगार नहीं मिलता, पेशेवर जिंदगी में उनके लिए कोई जगह नहीं होती। उनमें से कुछ मीडिया बन जाते हैं, कुछ सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाते हैं, कुछ आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट बन जाते हैं और हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अबकी बार 10 मिलियन पार', कॉकरोच जनता पार्टी ने भाजपा को पछाड़ा; क्या है मांगें?

कौन हैं अभिजीत दीपके

CJI की टिप्पणी को युवाओं और बेरोजगारों द्वारा कथित तौर पर गंभीरता से लेने के दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अभिजीत दीपके ने इस अनोखी डिजिटल पार्टी की शुरुआत 16 मई 2026 को की। 30 वर्षीय अभिजीत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं, बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं और पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम में काम कर चुके हैं।