Abhishek Banerjee too will bow down now the BJP has delivered Pushpa dialogue Who is Jahangir Khan अभिषेक बनर्जी भी झुकेगा, अब भाजपा ने मारा पुष्पा का डायलॉग; जहांगीर ने की CM शुभेंदु अधिकारी की तारीफ, India News in Hindi - Hindustan
More

अभिषेक बनर्जी भी झुकेगा, अब भाजपा ने मारा पुष्पा का डायलॉग; जहांगीर ने की CM शुभेंदु अधिकारी की तारीफ

फालता विधानसभा क्षेत्र अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर के अंतर्गत आता है। बनर्जी के करीबी माने जाने वाले खान ने एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व और प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए चुनाव से हटने की घोषणा की।

Wed, 20 May 2026 05:46 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
अभिषेक बनर्जी भी झुकेगा, अब भाजपा ने मारा पुष्पा का डायलॉग; जहांगीर ने की CM शुभेंदु अधिकारी की तारीफ

पश्चिम बंगाल के फालता चुनाव से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान के नाम वापस लेने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा है। पार्टी ने 'पुष्पा' डायलॉग को लेकर तंज कसा और कहा कि जल्द ही अभिषेक भी झुकेंगे। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि फालता से टीएसमी ने किस नेता को उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, 'कई लोगों ने 'पुष्पा' बनने की कोशिश की, लेकिन इस बार पुष्पा फुस्स हो गया। डायमंड हार्बर में इन सभी पुष्पा और उनके बॉस की तस्वीरें लगी होती थीं, जिन पर लिखा था 'AB झुकेगा नहीं'। लेकिन अब हर कोई झुक रहा है। AB का एजेंट भी झुक गया और अब AB भी झुकेगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुभेंदु सरकार ने केंद्र को सौंपी 120 एकड़ जमीन,जहांगीर पर प्रेशर पॉलिटिक्स;टॉप-5

चुनाव से क्यों पीछे हटे जहांगीर खान

यह नाटकीय घोषणा पुनर्मतदान के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले हुई, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। फालता विधानसभा क्षेत्र अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर के अंतर्गत आता है। बनर्जी के करीबी माने जाने वाले खान ने एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व और प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए चुनाव से हटने की घोषणा की।

क्या होगा असर

अधिकारी के इस बयान के कुछ ही दिनों बाद खान के चुनाव से हटने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है। इसे डायमंड हार्बर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के भीतर बढ़ते दबाव और संगठनात्मक दरार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यह क्षेत्र पिछले डेढ़ दशक से पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब ममता के भतीजे ने भरी ‘झुकूंगा नहीं’ वाली हुंकार; शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना

यह पुनर्मतदान हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान कई बूथों पर बूथ कब्जाने और बड़े पैमाने पर चुनावी अनियमितताओं के आरोपों के बाद कराया जा रहा है। विपक्षी दलों की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने मामले की समीक्षा कर पुनर्मतदान का आदेश दिया था।

फालता पुनर्मतदान पिछले कुछ सप्ताह से राजनीतिक और प्रशासनिक तनाव का केंद्र बना हुआ है। डायमंड हार्बर पुलिस जिला पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा और जहांगीर खान के बीच कथित टकराव ने भी क्षेत्र की संवेदनशीलता बढ़ा दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पुष्पा ने कहा था कि झुकेंगे नहीं मगर अब जा रहा', जहांगीर खान पर शुभेंदु का तंज

टीएमसी का रिप्लाई

टीएमसी ने कहा, ' जहांगीर खान का फालता पुनर्चुनाव से नाम वापस लेने का निर्णय उनका निजी निर्णय है, पार्टी का नहीं।' पार्टी ने कहा कि 4 मई को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से अकेले फालता निर्वाचन क्षेत्र में उसके 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। पार्टी ने कहा, 'कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है, उन्हें बंद कर दिया गया है और दिनदहाड़े धमकी देकर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जबकि बार-बार शिकायतें मिलने के बावजूद चुनाव आयोग ने आंखें मूंद रखी है।'

अपने कार्यकर्ताओं को धमकाने के लिए एजेंसियों और प्रशासन की निंदा करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि पश्चिम बंगाल और दिल्ली दोनों जगह 'बंगाल विरोधी' भाजपा के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी।