Abhishek Banerjee says When Manipur was burning for 3 years President was silent मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा था, लेकिन राष्ट्रपति चुप रहीं; अब अभिषेक बनर्जी ने साधा निशाना, India News in Hindi - Hindustan
More

मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा था, लेकिन राष्ट्रपति चुप रहीं; अब अभिषेक बनर्जी ने साधा निशाना

अभिषेक बनर्जी ने अपनी टिप्पणियों से केंद्र की विदेश नीति और आंतरिक सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की भूमिका को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि संवैधानिक पद की गरिमा प्रभावित हो रही है। 

Sun, 8 March 2026 07:03 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा था, लेकिन राष्ट्रपति चुप रहीं; अब अभिषेक बनर्जी ने साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मणिपुर तीन साल तक हिंसा की आग में जल रहा था, लेकिन राष्ट्रपति चुप रहीं। राम मंदिर के उद्घाटन और नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को उनकी जाति के कारण आमंत्रित नहीं किया गया। अभिषेक ने आरोप लगाया कि भारतीय सेना राष्ट्रपति के अधीन होती है। भारत-पाकिस्तान संघर्ष जैसी स्थिति में आदेश उन्हें देने चाहिए, लेकिन इसके बजाय अमेरिकी राष्ट्रपति इन आदेशों को निर्देशित कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम बैठे हैं, जबकि राष्ट्रपति खड़ी हैं; ममता ने पुरानी फोटो दिखा किया पलटवार

अभिषेक बनर्जी ने अपनी टिप्पणियों से केंद्र की विदेश नीति और आंतरिक सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की भूमिका को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि संवैधानिक पद की गरिमा प्रभावित हो रही है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तर बंगाल दौरे के दौरान 9वें अतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम का स्थान आखिरी समय पर बिधाननगर से गोशाईपुर बदल दिया गया, जिससे भीड़ और पहुंच में समस्या हुई। राष्ट्रपति ने खुले मंच से नाराजगी जताई कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या कोई मंत्री स्वागत के लिए नहीं पहुंचीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में इस प्रदेश के CM ने किया ईरान का सपोर्ट, BJP भड़क

आखिर राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा

राष्ट्रपति मुर्मू ने ममता बनर्जी को छोटी बहन कहते हुए कहा कि शायद वे उनसे नाराज हैं और खुद को बंगाल की बेटी बताते हुए हैरानी जताई कि सीएम क्यों नहीं आईं। इस बयान ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TMC सरकार पर राष्ट्रपति और आदिवासी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा इतनी नीचे गिर गई है कि वह पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर राष्ट्रपति राजनीति कर रही हैं, खासकर चुनाव से पहले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'एक देश, एक नेता, एक पार्टी' की होड़ में BJP, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला: ममता

ममता बनर्जी ने कहा, 'हम आपका सम्मान करते हैं। आप देश की प्रथम नागरिक हैं, लेकिन चुनाव के समय BJP के एजेंडे पर राजनीति न करें।' उन्होंने यह भी पूछा कि भाजपा शासित राज्यों में आदिवासियों पर अत्याचार होने पर राष्ट्रपति क्यों चुप रहती हैं और मतदाता सूची से आदिवासियों के नाम हटाने का मुद्दा उठाया। ममता ने सफाई दी कि कार्यक्रम की पूरी जानकारी नहीं थी और वे धरने पर थीं, इसलिए खुद नहीं जा सकीं, लेकिन मेयर स्वागत के लिए पहुंचे थे। यह विवाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गरमा गया है, जहां केंद्र ने राज्य सरकार से प्रोटोकॉल चूक पर रिपोर्ट मांगी है। भाजपा इसे संस्थागत अपमान बता रही है, जबकि TMC इसे राजनीतिक साजिश करार दे रही है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।