Abhishek Banerjee challenge Humayun Kabir Adhir Chowdhury withdraw their protection 'हमायूं कबीर और अधीर रंजन चौधरी सुरक्षा वापस लें, 24 घंटे के अंदर...', अभिषेक बनर्जी की चुनौती, India News in Hindi - Hindustan
More

'हमायूं कबीर और अधीर रंजन चौधरी सुरक्षा वापस लें, 24 घंटे के अंदर...', अभिषेक बनर्जी की चुनौती

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा को एक इंच भी जगह नहीं दी जानी चाहिए। अभिषेक ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उच्च-रैंकिंग अधिकारियों को बदल दिया गया, ताकि रामनवमी के दौरान BJP हिंसा फैला सके।

Sun, 29 March 2026 04:14 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'हमायूं कबीर और अधीर रंजन चौधरी सुरक्षा वापस लें, 24 घंटे के अंदर...', अभिषेक बनर्जी की चुनौती

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व TMC विधायक हमायूं कबीर और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, 'मैं हमायूं कबीर और अधीर चौधरी को चुनौती देता हूं कि वे केंद्र सरकार से अपनी सुरक्षा वापस लेने की मांग करें। 24 घंटे के अंदर राज्य सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया करा देगी।' अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही है और उन्हें बेरहमी से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इन नेताओं में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें यह कदम उठाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP आई तो मछली और अंडे खाने पर लगेगी रोक; पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का दावा

अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि हमें यहां से 22-0 का स्कोर बनाना है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा को एक इंच भी जगह नहीं दी जानी चाहिए। अभिषेक ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उच्च-रैंकिंग अधिकारियों को बदल दिया गया है, ताकि रामनवमी के दौरान बीजेपी हिंसा फैला सके। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर हिंसा फैलाने का काम बीजेपी ही करती है। उन्होंने पूछा कि क्या कभी दुर्गा पूजा या ईद के दौरान ऐसी हिंसा देखी गई है? उन्होंने कहा कि जो लोग हथियार लेकर और नशे की हालत में रामनवमी मनाते हैं, उन्हें भगवान राम का इतिहास पढ़ना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल का माहौल अलग, बदलाव का संदेश; पीएम मोदी का LDF-UDF पर निशाना

चुनावी सभा में हंगामा

वहीं, अभिषेक बनर्जी ने रविवार को मुर्शिदाबाद के नौदा में चुनाव प्रचार किया। मगर, सभा शुरू होने से पहले ही भारी अव्यवस्था पैदा हो गई। अभिषेक के पहुंचने से पहले ही उम्मीदवार चयन को लेकर सफीउज्जमान के समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी जारी रही। सबने मुमताज के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। तृणमूल ने विधायक शाहिना मुमताज को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले को लेकर पार्टी के अंदर से शुरू से ही नाराजगी थी। इसलिए अभिषेक की सभा से पहले सफीउज्जमान के समर्थक जुलूस निकालकर मैदान में घुसे। काफी देर तक नारेबाजी चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असम की धरती पर घुसपैठियों का कोई अधिकार नहीं, 1 लाख एकड़ भूमि मुक्त कराई: शाह

स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन चेयर फेंकने और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। अभिषेक के सभा स्थल पर पहुंचने के बाद भी नया प्रदर्शन शुरू हो गया। मंच से सफीउज्जमान को अपने समर्थकों को रोकने का निर्देश देते देखा गया। मंच पर ही अभिषेक से सफीउज्जमान की बात हुई। इसके बाद भाषण देते हुए अभिषेक ने सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अव्यवस्था बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, 'अगर आपको उम्मीदवार पसंद नहीं है तो मान लीजिए कि नौदा विधानसभा में हम खुद उम्मीदवार हैं। अगर उम्मीदवार पसंद नहीं है तो मुझे ही उम्मीदवार समझ लीजिए।'