Aami Jaani Na I am only policy maker KMC Mayor Mamata Banerjee closed aid Firhad Hakim Abhishek Banerjee Property case मैं सिर्फ पॉलिसी मेकर, बाकी आमी जानी ना... अभिषेक बनर्जी संपत्ति केस में क्या ममता के करीबी ने ही किया खेला?, India News in Hindi - Hindustan
More

मैं सिर्फ पॉलिसी मेकर, बाकी आमी जानी ना... अभिषेक बनर्जी संपत्ति केस में क्या ममता के करीबी ने ही किया खेला?

यह घटनाक्रम इसलिए भी अहम है क्योंकि सोमवार को ही कालीघाट में एक अहम बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मेयर फिरहाद हकीम और डिप्टी मेयर अतीन घोष को कथित तौर पर कड़ी फटकार लगाई थी।

Wed, 20 May 2026 05:34 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
मैं सिर्फ पॉलिसी मेकर, बाकी आमी जानी ना... अभिषेक बनर्जी संपत्ति केस में क्या ममता के करीबी ने ही किया खेला?

पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार बनने के बाद से तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो पद पर रहने वाले पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें दिन-ब दिन बढ़ती जा रही हैं। वह पहले से ही भड़काऊ भाषण मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। अब उन्हें कोलकाता नगर निगम (KMC) ने सोमवार को उनके घर शांति निकेतन पर नोटिस चिपकाकर बुलडोजर ऐक्शन का नोटिस थमाया है। नगर निगम ने बनर्जी, उनके परिवार के सदस्यों और एक कंपनी के स्वामित्व वाली या उनसे जुड़ी 17 से 21 संपत्तियों के संबंध में नोटिस भेजे गए हैं, ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि इन स्थलों पर निर्माण निगम द्वारा अनुमोदित स्वीकृत नक्शों के अनुरूप है या नहीं।

इस बीच, कोलकाता नगर निगम के मेयर और तृणमूल कांग्रेस के विधायक फिरहाद हकीम ने नोटिस मामले से पल्ला झाड़ लिया है और दो टूक कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हकीम ने साफ शब्दों में कहा कि वह केवल एक 'पॉलिसी मेकर' (नीति निर्माता) हैं और इस प्रशासनिक कार्रवाई के बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सायोनी के नाम पर संपत्ति का विवाद, फ्लैट पर अभिषेक का भी नाम; क्या दिया जवाब

अटकलों का बाजार गर्म

जब पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता में हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर केएमसी का नोटिस चस्पा किए जाने पर मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो फिरहाद हकीम ने कहा, "कोलकाता म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के नियमों के अनुसार, हम केवल पॉलिसी मेकर हैं। मैं एक नीति निर्माता हूं। मुझे नोटिस भेजने के बारे में कुछ भी पता नहीं है। यह पूरी तरह से बोरो एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है।" मेयर फिरहाद हकीम के इस बयान ने बंगाल के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर? कितने घर रडार पर, मिला अल्टीमेटम

फटकार के तुरंत बाद नोटिस चस्पा

यह घटनाक्रम इसलिए भी अहम है क्योंकि सोमवार को ही कालीघाट में एक अहम बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मेयर फिरहाद हकीम और डिप्टी मेयर अतीन घोष को कथित तौर पर कड़ी फटकार लगाई थी। इस फटकार के तुरंत बाद ही निगम के अधिकारी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे और नोटिस चस्पा कर चले गए। इस वजह से कयासबाजी तेज हो गई है। बता दें कि फिरहाद हकीम ममता बनर्जी के काफी करीबी माने जाते हैं। अभी हाल ही में उन्हें पार्टी का चीफ व्हिप नियुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस पर TMC का राज, उसी ने अभिषेक बनर्जी पर कसा शिकंजा; अब क्या चलेगा बुलडोजर?

43 संपत्तियों की एक विस्तृत लिस्ट जारी

इस बीच, भाजपा ने अभिषेक बनर्जी से कथित रूप से जुड़ी 43 संपत्तियों की एक विस्तृत लिस्ट सार्वजनिक कर दी है। इन संपत्तियों में कुछ अभिषेक बनर्जी के नाम पर तो कुछ उनके परिजनों और करीबी दोस्तों के नाम पर संयुक्त रूप से मालिकाना हक वाली बताई गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में आने वाली संपत्तियों में 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित बनर्जी का आवास, कालीघाट रोड पर स्थित एक निकटवर्ती इमारत और प्रेमेंद्र मित्रा सरानी, ​​पंडितिया रोड और उस्ताद आमिर खान सरानी जैसे स्थानों पर स्थित कई अन्य परिसर भी शामिल हैं।