Second Round of US-Iran Talks Find Out Which Issues Remain Deadlocked Agreement Not Easy अमेरिका और ईरान में दूसरे चरण की वार्ता, जानें किन मुद्दों पर फंसा है पेच; आसान नहीं समझौता, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका और ईरान में दूसरे चरण की वार्ता, जानें किन मुद्दों पर फंसा है पेच; आसान नहीं समझौता

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे चरण की शांति वार्ता होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच यूरेनियम और होर्मुज को लेकर अहम मुद्दे हैं जिनपर चर्चा हो सकती है। डोनाल्ड ट्रंप की टीम आज ही इस्लामाबाद पहुंच सकती है। 

Mon, 20 April 2026 06:45 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका और ईरान में दूसरे चरण की वार्ता, जानें किन मुद्दों पर फंसा है पेच; आसान नहीं समझौता

अमेरिका के साथ इस्लामाबाद में संभावित दूसरे चरण की वार्ता से पहले ही ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने कह दिया हैकि दोनों देश अभी किसी फाइनल सहमति से कोसों दूर हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को इस्लामबाद में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शांति वार्ता होने जा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस बार उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहेंगे या नहीं।

इससे पहले 11 और 12 अप्रैल को दोनों देशों के बीच वार्ता हुई थी जिसका कोई परिणाम नहीं निकला था। इसके बाद ही अमेरिका ने ईरान के लिए नाकेबंदी करने का ऐलान कर दिया। शनिवार को ही ईरान ने ऐलान किया है कि वह एक बार फिर से होर्मुज को बंद कर रहा है। ईरान का कहना है कि जब उसने होर्मुज खोलने की घोषणा कर दी थी तो अमेरिका को भी नाकेबंदी हटानी चाहिए थी। हालांकि अमेरिका ऐसा करने पर सहमत नहीं था।

अमेरिका और ईरान के बीच प्रमुख मुद्दे

पाकिस्तान से निकलते हुए जेडी वेंस ने बताया था कि परमाणु कार्यक्रम पर रोक को लेकर ही ईरान के साथ बातचीत नहीं बन पाई थी। आइए जानते हैं कि आखिर इस बार की वार्ता के प्रमुख मुद्दे क्या हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने US के साथ बातचीत का दूसरा दौर ठुकराया, कल PAK पहुंच रही ट्रंप की टीम

यूरेनियम के भंडारः अमेररिका और ईरान के बीच वार्ता में यूरेनियम के भंडार प्रमुख मुद्दा हो सकता है। बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने दावा कर दिया था कि ईरान अपने यूरेनियम के भंडार अमेरिका को सौंपने को तैयार हो गया है। इसके तत्काल बाद ही ईरान ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप एक घंटे में ही सात झूठ बोल जाते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के पास 400 किलो यूरेनियम है जिसमें से 60 फीसदी संवर्धित है। ईरान की मांग है कि यूरेनियम को लेकर अमेरिका अपनी जिद छोड़ दे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज, शाहेद, मिनाब... ईरान-US जंग के बीच चर्चा में आए ये 10 शब्द; जानिए मतलब

होर्मुज जलडमरूमध्यः होर्मुज के रास्ते ही दुनिया का 20 फीसदी तेल व्यापार होता है। 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से ही इसे बंद कर दिया गया है। इसके बाद दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं और अमेरिका को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में दोनों देशों के बीच होर्मुज को लेकर लंबी चर्चा हो सकती है। अमेरिका का कहना है कि जब तक समझौता नहीं हो जाता, नाकेबंदी जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत, कल US टीम पहुंचेगी इस्लामाबाद, वेंस करेंगे नेतृत्व

यूरेनियम संवर्धन पर रोकः अमेरिका और ईरान के बीच यूरेनियम संवर्धन रोकने के समय को लेकर बात फंसी हुई है। अमेरिका चाहता है कि ईरान 20 साल का समझौता करे। उधऱ ईरान केवल पांच साल के समझौते पर ही तैयार है। अमेरिका ईरान के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर रहा है। अब देखना है कि इस वार्ता में इस मामले को लेकर कोई बीच का रास्ता निकल सकता है या नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।