मोजतबा खामेनेई मॉस्को में हैं? ईरान के सुप्रीम लीडर पर आया रूस का बयान
, ईरान में रूस के राजदूत ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि मोजतबा खामेनेई ईरान में मौजूद हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं। ईरानी राजदूत के बयान से साफ है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मॉस्को में नहीं, तेहरान में ही हैं।

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध को एक महीने से अधिक हो गए, लेकिन ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को एक बार भी सार्वजनिक तौर नहीं देखा गया है। हालांकि इस दौरान मोजतबा खामेनेई ने कई बयान और संदेश जारी किए हैं, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा गया है। यही कारण है कि बार-बार सवाल खड़ा हो रहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर कहां है? इसको लेकर कई चर्चाएं हैं, इस बीच रूस की ओर से बयान सामने आया है।
दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई मॉस्को में हैं और वहां इलाज करा रहे हैं। वहीं, ईरान में रूस के राजदूत ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि मोजतबा खामेनेई ईरान में मौजूद हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं। ईरानी राजदूत के बयान से साफ है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मॉस्को में नहीं, तेहरान में ही हैं।
बता दें कि मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान लिया है, जिनकी 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा शुरू किए गए युद्ध के दौरान हत्या कर दी गई थी। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया था कि हमलों में खामेनेई बुरी तरह घायल हुए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कई बार यह कह चुके हैं कि संभवतः सर्वोच्च नेता इन हमलों में मारे गए हैं, हालांकि तेहरान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। इस महीने की शुरुआत में ईरान के राजदूत ने मॉस्को में उन रिपोर्टों का खंडन किया था, जिनमें कहा गया था कि चोटों के इलाज के लिए खामेनेई को रूस ले जाया गया था।
इस बीच अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका रूस की भूमिका पर भी करीबी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि हम अच्छी तरह जानते हैं कि रूस और चीन ईरान के साथ क्या कर रहे हैं। हम इस पर उचित कार्रवाई कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन