Donald Trump Big statement on Iran War what said about Strait of Hormuz बहुत लंबा नहीं, ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा हिंट; होर्मुज स्ट्रेट पर क्या कहा, International Hindi News - Hindustan
More

बहुत लंबा नहीं, ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा हिंट; होर्मुज स्ट्रेट पर क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने कहाकि ईरान युद्ध बहुत लंबा नहीं चलने वाला है। यह अपने अंत के करीब है।

Tue, 31 March 2026 10:47 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
बहुत लंबा नहीं, ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा हिंट; होर्मुज स्ट्रेट पर क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने कहाकि ईरान युद्ध बहुत लंबा नहीं चलने वाला है। यह अपने अंत के करीब है। साथ ही उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट पर भी बयान दे दिया। ट्रंप ने कहाकि एक बार जब अमेरिकी सेना वहां से हट जाएगी तो होर्मुज अपने आप खुल जाएगी। मंगलवार को न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहाकि अमेरिकी सैन्य अभियान ईरान को तबाह कर रहा था। लेकिन ज्यादा देर तक नहीं चलेगा।

हम उनकी क्षमता खत्म कर देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहाकि हम वहां बहुत लंबे समय तक नहीं रहने वाले हैं। हम अभी उनके ऊपर पूरी तरह से हमला कर रहे हैं। यह पूरी तरह से विनाशकारी है। लेकिन हमें उनकी बची-खुची हमलावर क्षमता को भी खत्म करने के लिए और काम करना है। होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप ने कहाकि अमेरिका के पीछे हटते ही स्थिति खुद-ब-खुद सुलझ जाएगी। इस पर निर्भर देशों को हालात अपने हाथ में लेने होंगे। गौरतलब है कि होर्मुज से दुनिया की कुल जरूरत का 20 से 25 फीसदी तेल सप्लाई होती है।

कई देशों की आलोचना
गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने अपने ट्रथ सोशल पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने ब्रिटेन और उन देशों की आलोचना की थी, जो ईंधन की कमी का सामना करने के बावजूद यह देश होर्मुज खुलवाने में मदद नहीं कर रहे थे। उन्होंने लिखा था कि जो देश होर्मुज बंद होने के चलते जेट ईंधन नहीं पा रहे हैं, उनके लिए मेरे पास सुझाव है। पहला सुझाव है कि आप अमेरिका से खरीद लें। हमारे पास बहुत ज्यादा है। या फिर आप थोड़ी सी हिम्मत जुटाएं, होर्मुज जाएं और अपना तेल खुद लेकर आएं। उन्होंने लिखा कि आपको लड़ना सीखना पड़ेगा। आप हमारी मदद के लिए नहीं आए तो अमेरिका भी आपकी मदद के लिए वहां नहीं होगी।

कहा-पूरा हो गया लक्ष्य
ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि सैन्य अभियान ने प्रमुख उद्देश्यों को पूरा कर लिया है। उन्होंने कहाकि हमने ईरान की परमाणु क्षमता छीन ली है। शासन परिवर्तन का लक्ष्य भी पूरा हो चुका है। ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह अपनी बातचीत की टीम, जिसमें विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उप राष्ट्रपति जेडी वांस शामिल हैं, को पाकिस्तान या किसी अन्य देश में वार्ता के लिए भेजने की योजना बना रहे हैं? लेकिन ट्रंप ने इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहाकि मैं इस बारे में बात नहीं कर सकता। यह कितना हास्यास्पद है। आप चाहते हैं कि मैं आपको अपनी रण्नीति बता दूं?

ईरान के अस्पताल पर हमला
इस बीच ईरान राजधानी तेहरान में एक मनोरोग अस्पताल और कैंसर दवाओं के एक प्रमुख उत्पादन केन्द्र पर हमलों की खबरों से चिकित्सा ढांचे की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, राजधानी स्थित देलाराम सीना मनोरोग अस्पताल इस सप्ताह देर रात हुए हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक घटना के समय वहां लगभग 30 मरीज मौजूद थे, हालांकि हताहतों के आंकडों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एक अलग घटना में मंगलवार को कैंसर रोधी दवाओं और एनेस्थेटिक्स के उत्पादन से जुड़े ईरान के एक बड़े संयंत्र को भी निशाना बनाया गया, जिससे आवश्यक दवाओं की आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।