US Journalist Kidnapped in Iraq amid Iran war what said the authorities ईरान जंग का असर या…बगदाद में अमेरिका की महिला पत्रकार का अपहरण, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान जंग का असर या…बगदाद में अमेरिका की महिला पत्रकार का अपहरण

ईरान में छिड़ी जंग के बीच एक अमेरिकी पत्रकार का अपहरण हो गया है। ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश ने अल-हदथ के हवाले से यह खबर दी है। इसके मुताबिक अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन को बगदाद में किडनैप कर लिया गया है।

Tue, 31 March 2026 11:21 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, बगदाद
share
ईरान जंग का असर या…बगदाद में अमेरिका की महिला पत्रकार का अपहरण

ईरान में छिड़ी जंग के बीच एक अमेरिकी पत्रकार का अपहरण हो गया है। ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश ने अल-हदथ के हवाले से यह खबर दी है। इसके मुताबिक अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन को बगदाद में किडनैप कर लिया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इराकी सुरक्षा बलों ने एक आरोपी किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस बारे में इराकी अधिकारियों या अमेरिकी सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

हथियारबंद लोगों ने किया अपहरण
डेली न्यूज ने एक्स पर इस बारे में लिखा है कि शेली किटलसन का सेंट्रल बगदाद में दिनदहाड़े अपहरण हो गया। इसके मुताबिक एक व्यस्त सड़क पर कुछ हथियारबंद लोगों ने उनकी कार रोकी। इसके बाद उन्हें कार से बाहर खींचा और लेकर भाग निकले। इराक के आंतरिक मंत्री ने अपहरण की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कार का पीछा करने के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके अलावा सर्च ऑपरेशन भी जारी है। फिलहाल किसी ग्रुप ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सुरक्षा पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद इराक में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। बगदाद और इराक के अन्य हिस्से सशस्त्र समूहों की उपस्थिति, राजनीतिक तनावों और ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के व्यापक प्रभाव के कारण संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र बने हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहुत लंबा नहीं, ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा हिंट; होर्मुज पर क्या कहा
ये भी पढ़ें:पहले किचेन, अब बेडरूम तक पहुंचा ईरान जंग का असर; कंडोम की किल्लत का खतरा
ये भी पढ़ें:ट्रंप की वॉर्निंग पर भड़का ईरान, तेल से भरे जहाज पर दाग दिया ड्रोन; कितना नुकसान

अमेरिकी पत्रकार के अपहरण की यह घटना ऐसे समय में हुई जब इराक व्यापक पश्चिम एशियाई संकट के चलते बहुत ज्यादा संवेदनशील हो गया है। यहां पर मिलिशियाओं, पड़ोसी देशों में युद्ध के चलते चिंताएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।