Iran War Updates: बढ़ेंगे ईंधन के दाम, US ने ईरान के तेल हब खार्ग द्वीप पर कर दी सबसे घातक बमबारी
आपको बता दें कि खार्ग द्वीप ईरान का मुख्य तेल निर्यात टर्मिनल है, जहां से देश के 90% कच्चे तेल का निर्यात होता है। सीएनबीसी के अनुसार, इसकी लोडिंग क्षमता लगभग 70 लाख बैरल प्रतिदिन है।

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा सैन्य कदम उठाते हुए ईरान के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक केंद्र खार्ग द्वीप पर भीषण बमबारी का आदेश दिया है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने मध्य-पूर्व के इतिहास के सबसे शक्तिशाली बम हमलों में से एक को अंजाम देते हुए द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने जानबूझकर खार्ग द्वीप के तेल बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया है।
ट्रंप के दावों के मुताबिक, खार्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से मिटा दिया गया है। ट्रंप ने कहा, "मैंने द्वीप पर तेल के बुनियादी ढांचे को खत्म नहीं करने का विकल्प चुना है।"
आपको बता दें कि खार्ग द्वीप ईरान का मुख्य तेल निर्यात टर्मिनल है, जहां से देश के 90% कच्चे तेल का निर्यात होता है। सीएनबीसी के अनुसार, इसकी लोडिंग क्षमता लगभग 70 लाख बैरल प्रतिदिन है।
हॉर्मुज पर अंतिम चेतावनी
ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों के सुरक्षित आवागमन में कोई बाधा डाली तो वे तेल बुनियादी ढांचे को छोड़ने के अपने फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करेंगे। ट्रंप ने पुष्टि की है कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों को सुरक्षा देना शुरू करेगी। आपको बता दें कि अमेरिका ने इस क्षेत्र में 2,500 अतिरिक्त मरीन सैनिक और तीन युद्धपोत भेजने का आदेश दे दिया है।
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान के समुद्री हमलों को उसकी आखिरी कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले एक सप्ताह तक ईरान पर बेहद कड़ा प्रहार करना जारी रखेगा। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी पुष्टि की कि अभियान का लक्ष्य ईरान की सभी सार्थक सैन्य क्षमताओं को उस गति से नष्ट करना है जिसे दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा।
अमेरिकी हमलों के बावजूद, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अपने रुख पर कायम हैं। उन्होंने दोहराया है कि ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी ढंग से बंद रखना सुनिश्चित करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन