US announces 10 million Doller reward for info on Mojtaba Khamenei and top Iranian officials ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर ईनाम, अमेरिका ने किया ऐलान; IRGC के टॉप-10 का भी नाम, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर ईनाम, अमेरिका ने किया ऐलान; IRGC के टॉप-10 का भी नाम

अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बारे में सूचना देने पर ईनाम का ऐलान किया है। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने ईनाम की रकम 10 मिलियन डॉलर है। मोजतबा के अलावा आईआरजीसी के शीर्ष दस अधिकारियों पर भी इनाम रखा गया है।

Sat, 14 March 2026 01:10 AMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर ईनाम, अमेरिका ने किया ऐलान; IRGC के टॉप-10 का भी नाम

अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बारे में सूचना देने पर ईनाम का ऐलान किया है। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने ईनाम की रकम 10 मिलियन डॉलर है। मोजतबा के अलावा आईआरजीसी के शीर्ष दस अधिकारियों पर भी इनाम रखा गया है। ईरानी गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी और खुफिया तथा सुरक्षा मंत्री एस्माइल खातिब के नाम भी इस लिस्ट में है।

मैसेज में क्या कहा गया
अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने कहाकि यह लोग ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के विभिन्न तत्वों का नेतृत्व और निर्देशन करते हैं। यह दुनिया भर में आतंकवाद की योजना बनाता, व्यवस्थित करता और उसे अंजाम देता है। आगे कहा गया है कि इनके बारे में कोई भी जानकारी टॉर या सिग्नल के जरिए भेजें। यह जानकारी आपको पुनर्वास और इनाम के योग्य बना सकती है।

क्या है ‘रिवॉर्ड फॉर जस्टिस’
स्टेट डिपार्टमेंट का ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ प्रोग्राम उन सूचनाओं के लिए नकद पुरस्कार प्रदान करता है जो वांछित व्यक्तियों को पकड़ने या अभियोजन में मदद करती है। मोजतबा खामेनेई के पिता अली खामेनेई को 28 फरवरी को यूएस-इजरायली युद्ध की शुरुआत में एक बमबारी में मार दिया गया था।

ट्रंप का क्या है दावा
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 नेताओं से कहा है कि ईरान आत्मसमर्पण करने वाला है। उन्होंने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में सफलता का दावा किया है। मीडिया की एक खबर से यह जानकारी मिली। ‘एक्सियोस’ की खबर के अनुसार, ईरान के साथ युद्ध के आर्थिक नतीजों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, ट्रंप ने बुधवार को जी-7 नेताओं के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक के दौरान यह दावा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है पिकैक्स माउंटेन? जहां बंकर बस्टर बम भी फेल; टेंशन में क्यों US-इजरायल
ये भी पढ़ें:ईरान ने दिखाया बड़ा दिल, इस देश के जहाज का पार करने दिया होर्मुज स्ट्रेट
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ओमान में दो भारतीयों की मौत, 10 घायल; क्या बोली सरकार

ट्रंप ने नेताओं से कहाकि मैंने एक ऐसे कैंसर से छुटकारा दिलाया है जो हम सभी के लिए खतरा था।जी-7 के नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से युद्ध को शीघ्र समाप्त करने का आग्रह किया। खबर में दो अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्रंप से आग्रह किया कि वह रूस को युद्ध का फायदा उठाने या प्रतिबंधों में राहत प्राप्त करने की अनुमति न दें।

मोजतबा पर क्या कहता है अमेरिका
यूरोपीय नेताओं द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं के बावजूद, गुरुवार को अमेरिका ने अन्य देशों को रूसी तेल को खरीदने के लिए अस्थायी रूप से अनुमति देने की घोषणा की। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका ईरानी कट्टरपंथी शासन की सेना को तबाह कर रहा है और इस्लामिक गणराज्य के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।