israel consulate firing turkey 3 killed all updates इजरायल के कौंसुलेट के पास फायरिंग, तीन की मौत; तुर्की तक पहुंची जंग की आंच, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

इजरायल के कौंसुलेट के पास फायरिंग, तीन की मौत; तुर्की तक पहुंची जंग की आंच

वीडियो में दिखता है कि एक तुर्की पुलिसकर्मी हमलावरों के खिलाफ जवाबी ऐक्शन के लिए बंदूक निकालता है और फायर करता है। इस दौरान एक शख्स खून में लथपथ दिखता है। इसके अलावा एक वीडियो में फायरिंग की आवाजें सुनी जा रही हैं और घबराकर लोग इधर-उधर भागते हैं ताकि किसी तरह अपनी जान बचा सकें।

Tue, 7 April 2026 03:35 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, इस्तांबुल
share
इजरायल के कौंसुलेट के पास फायरिंग, तीन की मौत; तुर्की तक पहुंची जंग की आंच

ईरान में जारी जंग के बीच तुर्की में इजरायल के कौंसुलेट के पास फायरिंग हुई। इस फायरिंग मं तीन लोग मारे गए हैं, जबकि दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे है। एक वीडियो में दिखता है कि एक तुर्की पुलिसकर्मी हमलावरों के खिलाफ जवाबी ऐक्शन के लिए बंदूक निकालता है और फायर करता है। इस दौरान एक शख्स खून में लथपथ दिखता है। इसके अलावा एक वीडियो में फायरिंग की आवाजें सुनी जा रही हैं और घबराकर लोग इधर-उधर भागते हैं ताकि किसी तरह अपनी जान बचा सकें। फायरिंग की यह घटना तुर्की के इस्तांबुल में हुई है। राहत की बात यह है कि इस्तांबुल में फिलहाल इजरायल का कोई राजनयिक तैनात नहीं है।

इसके अलावा अंकारा में जो इजरायली दूतावास है, वहां भी इजरायल का कोई राजनयिक तैनात नहीं है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला इजरायली कौंसुलेट को टारगेट करके किया गया था या नहीं। कुछ वीडियो जो वायरल हैं, उनमें तीन बंदूकधारी जमीन पर पड़े हुए दिख रहे हैं। तुर्की के स्थानीय मीडिया चैनल NTV का कहना है कि इस हमले में तीन लोग शामिल थे और ये सभी मारे गए हैं। अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। गनीमत रही है कि तुर्की की अथॉरिटीज वक्त रहते ऐक्टिव हो गई थीं और उन्होंने बंदूकधारियों पर काबू पा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल युद्ध का झारखंड तक असर, महंगे हो गए कपड़े; बर्तन के भी बढ़े दाम

अक्तूबर 2023 में इजरायल के अंदर घुसकर हमास ने भीषण हमला किया था। इसके बाद से ही इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच ईरान में भी युद्ध छिड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में इजरायली कौंसुलेट और दूतावास के आसपास की संवेदनशीलता को समझते हुए तुर्की के प्रशासन ने भारी सुरक्षा के बंदोबस्त किए हुए हैं। इन दोनों ही स्थानों पर 2023 से ही बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात रहते हैं। यही नहीं तुर्की में सुरक्षा कारणों के चलते ही कोई भी इजरायली राजनयिक तैनात नहीं हैं। अब तक किसी ने भले ही इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसे जंग से ही जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल ईरान में इजरायल और अमेरिका के भीषण हमले जारी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेन में ना चढ़ें, जान को खतरा; इजरायल ने ईरानियों के लिए जारी कर दिया अलर्ट

तुर्की तक हुआ युद्ध का विस्तार? क्यों उठ रहे सवाल

इसके अलावा ईरान और उसके समर्थन वाले उग्रवादी संगठनों की ओर से इजरायल, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान और कतर जैसे देशों में हमले किए जा रहे हैं। यहां तक कि संयुक्त अरब अमीरात को भी ईरान ने टारगेट किया है। ऐसे में अब तुर्की तक यदि ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो इसे युद्ध के विस्तार के तौर पर भी देखा जा रहा है।

किराये की गाड़ी से आए थे हमलावर, एक कट्टरपंथी और एक ड्रग्स तस्कर

तुर्की के होम मिनिस्टर मुस्तफा ने एक्स पर इस घटना की पुष्टि की है और तीन हमलावरों को मार गिराने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मारे गए तीनों लोगों में से दो सगे भाई थे। ये लोग इजमित शहर से किराये की गाड़ी से आए थे। इनमें से एक शख्स ऐसा था, जिसका कुछ कट्टरपंथी संगठनों से ताल्लुक बताया जाता है। वहीं एक ड्रग्स की तस्करी में भी शामिल था। तुर्की प्रशासन का कहना है कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना को अंजाम देने का मकसद क्या था। यह पता लगाने के लिए हर ऐंगल से जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया पर मंडराया सबसे बड़ा ऊर्जा संकट; IEA प्रमुख बोले- पहले कभी नहीं देखा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।