Iran Supreme Leader appoints Ex IRGC Commander Mohsen Rezaei as military adviser जिसने कहा था 'पाकिस्तान करेगा परमाणु हमला', वही अब बना मोजतबा खामेनेई का सैन्य सलाहकार, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

जिसने कहा था 'पाकिस्तान करेगा परमाणु हमला', वही अब बना मोजतबा खामेनेई का सैन्य सलाहकार

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पूर्व इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) कमांडर मोहसेन रेजाई को अपना सैन्य सलाहकार नियुक्त किया है। ईरानी मीडिया मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह नियुक्ति सोमवार को हुई।

Tue, 17 March 2026 12:20 AMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
जिसने कहा था 'पाकिस्तान करेगा परमाणु हमला', वही अब बना मोजतबा खामेनेई का सैन्य सलाहकार

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पूर्व इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) कमांडर मोहसेन रेजाई को अपना सैन्य सलाहकार नियुक्त किया है। ईरानी मीडिया मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह नियुक्ति सोमवार को हुई। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ईरान अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष में उलझा हुआ है। बता दें कि रेजाई कट्टरपंथी विचारधारा के लिए जाने जाते हैं, की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब मध्य पूर्व में अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का तनाव चरम पर है।

रेजाई ने हाल ही में फारस की खाड़ी में सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों से अमेरिका ने इस क्षेत्र में असुरक्षा पैदा की हुई है। रेजाई के अनुसार, जब तक अमेरिका अपनी सेना वापस नहीं बुलाता और क्षेत्रीय देश ( खासकर ईरान और ओमान ) स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नियंत्रण अपने हाथ में नहीं ले लेते, तब तक वहां स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करना असंभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अमेरिकी जहाजों के लिए बंद रहेगा और कोई भी अमेरिकी युद्धपोत फारस की खाड़ी में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7000 ठिकाने तबाह, 100 से अधिक जहाज डुबोए; ईरान को लेकर ट्रंप के बड़े-बड़े दावे

रेजाई के बयानों में अक्सर चरमपंथी टिप्पणियां शामिल रहती हैं। पिछले साल जून में, अमेरिका-इजरायल के 12 दिवसीय हमलों के दौरान ईरानी राज्य टेलीविजन पर दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान ने ईरान को आश्वासन दिया है कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करता है, तो पाकिस्तान भी इजरायल पर परमाणु हमला करेगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि तेहरान के पास ऐसी क्षमताएं हैं जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय से छिपी हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खार्ग को कर दिया खत्म; ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा; लेकिन 'इसे' छोड़ दिया

हालांकि, पाकिस्तानी सरकार ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था। तत्कालीन रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने इसे 'बेबुनियाद और गैरजिम्मेदाराना' करार दिया था। उन्होंने इजरायल की निंदा करते हुए कहा था कि इजरायल ने ईरान, यमन और फिलिस्तीन को निशाना बनाया है, और यदि मुस्लिम राष्ट्र एकजुट नहीं हुए तो सभी का यही हाल होगा। इस बीच, अली खामेनेई की हत्या (अमेरिका-इजरायल हमलों में) की घटना पर पाकिस्तान ने कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान की विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक पार्टियों, जिसमें PTI भी शामिल है, ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए गहरा दुख जताया और ईरान के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असम में चला चुनाव आयोग का चाबुक, ईरान का अमेरिका को बड़ा चैलेंज; टॉप-5

वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुला है, लेकिन अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगियों के लिए बंद है, जिन्होंने ईरान पर 'कायरतापूर्ण' हमले किए। अल जजीरा के अनुसार, अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने तेहरान, हमादान और इस्फहान समेत कई ईरानी शहरों पर बमबारी जारी रखी है, जबकि ईरानी जवाबी हमलों में इजरायली शहरों में भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक तेल आपूर्ति पर इसका गहरा असर पड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।