Iran oil game continues amid US bombing and threats tankers filling up daily from Kharg अमेरिकी बमबारी और धमकियों के बीच ईरान का तेल खेल जारी, खार्ग द्वीप से रोज भर रहे टैंकर, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

अमेरिकी बमबारी और धमकियों के बीच ईरान का तेल खेल जारी, खार्ग द्वीप से रोज भर रहे टैंकर

अमेरिकी सेना की बमबारी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तख्तापलट व कब्जे की खुली धमकियों के बावजूद ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप से कच्चे तेल का निर्यात पूरी तरह से जारी है। हाल के हफ्तों में द्वीप से सुपरटैंकरों की लोडिंग में कोई खास कमी नहीं आई है।

Fri, 3 April 2026 12:58 AMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिकी बमबारी और धमकियों के बीच ईरान का तेल खेल जारी, खार्ग द्वीप से रोज भर रहे टैंकर

अमेरिकी सेना की बमबारी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तख्तापलट व कब्जे की खुली धमकियों के बावजूद ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप से कच्चे तेल का निर्यात पूरी तरह से जारी है। हाल के हफ्तों में द्वीप से सुपरटैंकरों की लोडिंग में कोई खास कमी नहीं आई है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हवाई हमले शुरू होने के बाद भी खार्ग द्वीप पर औसतन प्रतिदिन तीन बड़े तेल टैंकर कच्चा तेल लोड कर रहे हैं।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के सेंटिनल उपग्रहों द्वारा ली गई ऑप्टिकल और सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR) छवियों के विश्लेषण से पता चलता है कि 1 मार्च के बाद से केवल कुछ ही दिन ऐसे रहे जब खार्ग द्वीप पर दो या उससे कम सुपरटैंकर तेल लोड करते देखे गए। उपलब्ध सार्वजनिक उपग्रह तस्वीरों में सिर्फ 3 मार्च को ही टर्मिनलों पर कोई जहाज लंगर डाले नहीं दिखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देर होने से पहले समझौता कर लो, ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ा ट्रंप ने दी धमकी

रिपोर्ट के अनुसार, खार्ग पर देखे गए अधिकांश टैंकर वेरी लार्ज क्रूड कैरियर (VLCC) यानी सुपरटैंकर थे, जो लगभग 20 लाख बैरल (31.8 करोड़ लीटर) कच्चा तेल ले जाने की क्षमता रखते हैं। इन जहाजों को पूरी तरह भरने में आमतौर पर दो दिन का समय लगता है। समुद्री विश्लेषकों के मुताबिक, इनमें से कई जहाज अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में हैं और तथाकथित 'डार्क फ्लीट' का हिस्सा माने जाते हैं। खार्ग से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित असलुयेह तेल और गैस टर्मिनल से भी तेल निर्यात जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच MBS और पुतिन के बीच हाई-लेवल की बातचीत; क्या हुआ तय?

बता दें कि अमेरिकी सेना ने 13 मार्च को द्वीप पर नौसैनिक खदान भंडारण सुविधाओं, मिसाइल बंकरों और रक्षा बुनियादी ढांचे समेत 90 से अधिक सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर सटीक हवाई हमले किए थे। इसके कुछ दिनों बाद इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर भी बमबारी की। राष्ट्रपति ट्रंप ने बार-बार खार्ग द्वीप को अपने कब्जे में लेने या इसे पूरी तरह नष्ट करने की धमकी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।