ईरान ने अमेरिका से किया सीक्रेट संपर्क, जंग के बीच 'गुप्त' मिलन की हो रही बात
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने गुप्त चैनलों के माध्यम से अमेरिका से संपर्क साधकर संघर्ष समाप्त करने की शर्तों पर बातचीत का प्रस्ताव दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के खुफिया मंत्रालय के एजेंटों ने किसी तीसरे देश की खुफिया एजेंसी के जरिए सीआईए से संपर्क किया है।

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने गुप्त चैनलों के माध्यम से अमेरिका से संपर्क साधकर संघर्ष समाप्त करने की शर्तों पर बातचीत का प्रस्ताव दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के खुफिया मंत्रालय के एजेंटों ने किसी तीसरे देश की खुफिया एजेंसी के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिकी सीआईए से संपर्क किया ह। ईरान पश्चिमी देशों के प्रति अपनी कड़ी नाराजगी को छिपाने का कोई प्रयास नहीं करता, लेकिन अब युद्ध की तबाही से बचने के लिए वार्ता की इच्छा जाहिर की है।
हालांकि, वाशिंगटन में इस प्रस्ताव को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी पक्ष के बीच इस पर विचार होने की संभावना कम दिख रही है। इजरायल ने भी अमेरिका से इस प्रस्ताव को नजरअंदाज करने की अपील की है, क्योंकि इजरायली अधिकारी ईरान की सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह नष्ट करने और संभवतः वहां की सरकार को गिराने के मकसद से अभियान चला रहे हैं।
बता दें कि यह प्रस्ताव ऐसे समय में सामने आया है, जब सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नेतृत्व संकट और अव्यवस्था का माहौल है। अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में खामेनेई सहित कई शीर्ष ईरानी नेता मारे गए, जिससे तेहरान की सैन्य और राजनीतिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और सार्वजनिक कूटनीति केंद्र के प्रमुख इस्माइल बाकाई ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल के हालिया हमलों से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल गोलेस्तान पैलेस को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान की वायु रक्षा, वायुसेना, नौसेना और नेतृत्व सब खत्म हो चुका है। वे अब बातचीत करना चाहते हैं। मैंने कहा कि बहुत देर हो चुकी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अब वार्ता का समय निकल चुका है। दूसरी ओर ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने एएनआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन गरिमा के साथ।
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने बुधवार को पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के सिर्फ चार दिन बीते हैं, लेकिन अमेरिका निर्णायक, विनाशकारी और निर्दयता से जीत रहा है। कल रात से शुरू होकर कुछ ही दिनों में पूरा होने वाला है। दुनिया की दो सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं का ईरानी आसमान पर पूर्ण नियंत्रण होगा। उनका सफाया हो चुका है, और वे यह जानते हैं। हमने उनकी क्षमताओं को परखना, नष्ट करना, मनोबल तोड़ना और पराजित करना शुरू किया है।
अल जजीरा के अनुसार, अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान और लेबनान पर बमबारी जारी है। बेरूत के पास एक होटल और कोम में विशेषज्ञों की सभा वाली इमारत पर हमले हुए। दोनों देशों में मरने वालों की संख्या 800 से अधिक पहुंच गई है। युद्ध अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है और क्षेत्रीय स्तर पर फैलने की आशंका बढ़ गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन