Eknath Shinde and Ashok Kharat had 17 phone conversations Social activist claims एकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर हुई बातचीत, उठे गंभीर सवाल, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

एकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर हुई बातचीत, उठे गंभीर सवाल

अंजलि दमानिया ने दावा किया कि उन्हें अशोक खरात के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए थे। सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया, 'एकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई थी।'

Fri, 3 April 2026 09:01 PMNiteesh Kumar भाषा
share
एकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर हुई बातचीत, उठे गंभीर सवाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के बीच फोन पर अतीत में 17 बार बातचीत हुई थी। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने शुक्रवार को यह दावा किया। दमानिया ने एक मराठी समाचार चैनल से बातचीत में कहा, 'भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कुछ नेताओं ने भी पिछले महीने गिरफ्तार किए गए खरात से फोन पर बातचीत की थी।' इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि किसी व्यक्ति को फोन करना कोई अपराध नहीं है। उदय सामंत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुम्हारी तरह बेटी भी खूबसूरत होगी, मेरे पास भेजो...महिला कैदी से ASI की गंदी बात

अंजलि दमानिया ने दावा किया कि उन्हें अशोक खरात के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए थे। सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया, 'एकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई थी।' हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये फोन कॉल किस अवधि में हुए। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच सबसे लंबी बातचीत 21 मिनट की थी। उन्होंने दावा किया कि सीडीआर के अनुसार, खरात ने अपनी पत्नी के बाद सबसे अधिक बातचीत एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर से की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं IAS तुकाराम मुंधे, जिनके 21 साल में 24 ट्रांसफर; अब कहां भेज दिए गए

अशोक खरात की किन नेताओं से हुई बात

दमानिया के मुताबिक, चाकणकर और खरात के बीच कुल 177 बार फोन पर बातचीत हुई, जिनकी कुल अवधि 33,727 सेकंड थी। खरात से संबंध सामने आने के बाद चाकणकर ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने यह कहा कि उन्हें खरात की कथित आपराधिक गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। दमानिया ने यह भी आरोप लगाया कि खरात और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल व एनसीपी नेता सुनील तटकरे के बीच 8-8 बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके अलावा भाजपा के मंत्री आशीष शेलार और खरात के बीच भी एक बार फोन पर बातचीत होने का दावा किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता से झगड़े पर मासूम से बदला, 4 साल के बच्चे को सिर के बल पटका; रॉड पर दे मारा

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वरिष्ठ मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि किसी से फोन पर बात करना या मिलना गलत नहीं है और आपराधिक जिम्मेदारी तभी तय होती है जब किसी अपराध में संलिप्तता साबित हो। गौरतलब है कि मार्च में एक विवाहित महिला की ओर से अशोक खरात पर 3 वर्षों तक बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। अब तक उसके खिलाफ कुल 8 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। गिरफ्तारी के बाद खरात की महाराष्ट्र के कई प्रमुख नेताओं, जिनमें शिंदे और चाकणकर शामिल हैं, के साथ तस्वीरें वायरल हुई थीं। वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खरात के मंदिर का दौरा भी किया था।