man brutally beats 4 year old boy attacked by iron rod cctv captured video पिता से झगड़े पर मासूम से बदला, 4 साल के बच्चे को पैर से उठाकर पटका; रॉड पर मारा सिर, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

पिता से झगड़े पर मासूम से बदला, 4 साल के बच्चे को पैर से उठाकर पटका; रॉड पर मारा सिर

मुंबई के पास स्थित वसई में एक शख्स का झगड़ा दूसरे से चल रहा था। इसी दौरान उसने दूसरे शख्स के 4 साल के बेटे को पैर पकड़कर उलटा उठा लिया और जमीन पर बुरी तरह पटक दिया। यही नहीं उस पर लोहे की रॉड से भी हमला किया। यह वाकया मुंबई के ही उपनगरीय इलाके वसई का है।

Tue, 31 March 2026 04:46 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share
पिता से झगड़े पर मासूम से बदला, 4 साल के बच्चे को पैर से उठाकर पटका; रॉड पर मारा सिर

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़क पर आपसी लड़ाई में 4 साल के एक बच्चे को निशाना बनाया गया है। यही नहीं उसे इतनी बर्बरता से मारा गया कि जिसने भी देखा उसका दिल दहल गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और उसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना खराब है कि उसे शेयर भी नहीं किया जा सकता। एक शख्स का झगड़ा दूसरे से चल रहा था। इसी दौरान उसने दूसरे शख्स के 4 साल के बेटे को पैर पकड़कर उलटा उठा लिया और जमीन पर बुरी तरह पटक दिया। यही नहीं उस पर लोहे की रॉड से भी हमला किया। यह वाकया मुंबई के ही उपनगरीय इलाके वसई का है।

यह वारदात एक हाउसिंग सोसायटी की है। वीडियो में दिखता है कि 4 साल का विग्नेश पास में ही खड़े एक ऑटोरिक्शा में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी संदीप पवार का उसके पिता से झगड़ा होने लगा। यह झगड़ा किसी मामूली बात पर ही था। इसी बीच संदीप पवार का गुस्सा इतना भड़का कि उसने बच्चे विग्नेश को पैर से ही पकड़ लिया और ऑटो से उठा लाया। इसके बाद उसे बुरी तरह से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद वह तेजी से इमारत के अंदर जाता है और वहां लोहे की रॉड पर भी बच्चे को पटक देता है। इसके बाद फिर से उस पर हमला करता है। इस हमले की निंदा की जा रही है और लोग हमलावर संदीप की तुलना राक्षस से कर रहे हैं।

सभी का एक ही सवाल है कि आखिर एक मासूम बच्चे को उसके पिता से किसी विवाद की सजा कैसे दी जा सकती है। वह बच्चा जिसे यह भी पता नहीं रहा होगा कि उसके पिता से किस बात का विवाद हो रहा है। इस हमले के बाद बच्चे को मीरा रोड स्थित एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल बच्चा आईसीयू में है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कई धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस घटना से सोसायटी और आसपास के लोगों में रोष व्याप्त है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में हैवानियत के लिए संदीप पवार के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायके से लौटी तो फंदे पर लटका मिला पति, 17वीं मंजिल से कूदी इंजीनियर शाजिया
ये भी पढ़ें:जिंदगी से खुश नहीं; नोएडा में 17वीं मंजिल से गिरे नहीं कूदे इंडियन ऑयल के अफसर!