amaravati ayan tanveer bulldozer action who traps 180 girls अमरावती कांड में बुलडोजर ऐक्शन, 180 लड़कियों को फंसाने वाले अयान तनवीर पर शिकंजा, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

अमरावती कांड में बुलडोजर ऐक्शन, 180 लड़कियों को फंसाने वाले अयान तनवीर पर शिकंजा

अमरावती के पतरवाड़ा और अचलपुर का बाजार आज बंद है। इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर चलते दिखे। अयान तनवीर के घर पर आज स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर ऐक्शन किया और मकान के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया। इस ऐक्शन से पहले परिवार को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था।

Wed, 15 April 2026 02:15 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, अमरावती
share
अमरावती कांड में बुलडोजर ऐक्शन, 180 लड़कियों को फंसाने वाले अयान तनवीर पर शिकंजा

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 180 लड़कियों को 'प्रेमजाल' में फंसाने और फिर उनका यौन उत्पीड़न कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लिया है। इस कांड के आरोपी 19 साल के अयान तनवीर के घर पर बुलडोजर चला है। अयान तनवीर ने 180 लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया और उनका यौन उत्पीड़न किया। फिर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। इस मामले की लगातार परतें खुल रही हैं, जिससे जनता में गुस्सा देखा जा रहा है। शुरुआती तौर पर यह मामला कुछ लड़कियों से ही जुड़ा माना जा रहा था, लेकिन जब इतना बड़ा आंकड़ा सामने आया तो हर कोई हैरान है।

हालात यह हैं कि अमरावती के पतरवाड़ा और अचलपुर का बाजार आज बंद है। इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर चलते दिखे। अयान तनवीर के घर पर आज स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर ऐक्शन किया और मकान के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया। इस ऐक्शन से पहले परिवार को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। आरोपी को मंगलवार को ही अरेस्ट किया गया था और उसे 21 अप्रैल तक के लिए रिमांड पर भेजा गया है। अयान तनवीर पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कियों को फंसाता था। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें लेता था। फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था और धमकियां भी दिया करता था।

जांचकर्ताओं का कहना है कि आरोपी ने तब हदें पार कर दीं, जब कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसे देखने के बाद जनता में गुस्सा भड़क गया। नागपुर से करीब 180 किलोमीटर दूर इस इलाके में जनता ने बुधवार को बंद का ही आह्वान कर दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस की साइबर यूनिट ने जांच तेज कर दी है। वीडियोज खंगाले जा रहे हैं। अब तक 8 पीड़ित लड़कियों की पहचान पुलिस कर चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिन्दू युवती का रोजा, अंडरकवर कर्मी की रेकी;TCS में कैसे फूटा धर्मांतरण का भांडा

पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट में दर्ज किया केस, लड़कियों के संपर्क में पुलिस

उनके बारे में जानकारी सार्वजनिक किए बिना ही पुलिस उनके परिवारों से संपर्क साध रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में इस तरह की घटना हुई। वहीं अमरावती ग्रामीण के एसपी विशाल आनंद सिंगूरी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सख्त ऐक्शन होगा। अयान तनवीर का मोबाइल सीज कर लिया गया है। इस जांच के बाद एक और आरोपी सामने आया है। उससे भी पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीसीएस ने बड़े पैमाने पर निकाली वैकेंसी, कंपनी ने बताया आगे का प्लान
ये भी पढ़ें:टीसीएस ने यौन उत्पीड़न के आरोपी कर्मियों को निलंबित किया