ajit pawar plane crash vsr company says low visibility may be reason अजित पवार का प्लेन क्यों हुआ क्रैश, विमान कंपनी VSR को क्या आशंका, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

अजित पवार का प्लेन क्यों हुआ क्रैश, विमान कंपनी VSR को क्या आशंका

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार नहीं रहे। बुधवार सुबह बारामती में एक प्लेन क्रैश में अजित पवार, दोनों पायलट समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने विमान हादसे की जांच का आदेश दिया है।

Wed, 28 Jan 2026 11:31 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, बारामती
share
अजित पवार का प्लेन क्यों हुआ क्रैश, विमान कंपनी VSR को क्या आशंका

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार नहीं रहे। बुधवार सुबह बारामती में एक प्लेन क्रैश में अजित पवार, दोनों पायलट समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने विमान हादसे की जांच का आदेश दिया है। लैडिंग के दौरान रनवे के बेहद नजदीक हुए इस हादसे को लेकर विमान कंपनी VSR का बयान भी सामने आया है। कंपनी को आशंका है कि लो विजिबिलिटी की वजह से यह हादसा हुआ है।

जिला परिषद चुनाव में प्रचार के लिए पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे। करीब 45 मिनट की उड़ान के बाद विमान सुबह 8.50 बजे क्रैश हो गया। वीएसआर एविएशन के लेजरजेट 45 विमान में अजित पवार समेत कुल पांच लोग सवार थे। पवार के साथ एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर इस विमान में थे। दिल्ली की कंपनी वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड वीएसआर एविएशन के नाम से चार्टर प्लेन्स का संचालन करती है।

जिस विमान में अजित पवार सवार थे वह भी इसी कंपनी का था। कंपनी की ओर से शुरुआती प्रतिक्रिया में कहा गया है कि विमान पूरी तरह से सुरक्षित था और दोनों पायलट भी बहुत अनुभवी थे। कंपनी का कहना है कि संभव है कि हादसा लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) की वजह से हुआ हो। कंपनी ने कहा कि डीजीसीए की ओर से हादसे की जांच की जा रही है और इसके बाद ही सही कारण सामने आएगा।

क्या कहा कंपनी के डायरेक्टर ने?

कंपनी के फाउंडर वीके सिंह ने कहा कि विमान पूरी तरह से सुरक्षित है। मुझे लगता है कि विजिबिलिटी की समस्या थी और इसी के चलते लैंडिंग के दौरान पायलट ने मिसजज किया होगा। इस बीच खबर है कि उड्डयन विभाग के 4 अधिकारी भी विमानन कंपनी के दफ्तर में पहुंचे हैं। पायलट के तौर पर सुमित कपूर और शांभवी पाठक विमान में सवार थे।

चार्टर्ड प्लेन और एयर एंबुलेंस का संचालन करती है कंपनी

2011 में स्थापित वीएसआर कंपनी नियमित विमान सेवा में नहीं है, बल्कि डिमांड के आधार पर ग्राहकों को प्राइवेट और चार्टर्ड प्लेन उपलब्ध कराती है। कंपनी एयर एंबुलेंस भी ऑपरेट करती है। कई बड़े नेता और कारोबारी कंपनी के प्लेन्स को हायर करते हैं। इसके डायरेक्टर विजय कुमार सिंह हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजित पवार के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, बताया क्यों किया जाएगा उन्हें याद
ये भी पढ़ें:अब कौन संभालेगा अजित पवार की विरासत? ये लोग हैं 'दादा' की कुर्सी के असली दावेदार
ये भी पढ़ें:वो शख्स जो कभी नहीं हुआ सत्ता से बाहर, राजनीति में अजित पवार ने जमाई ऐसी धाक