youth set himself on fire in police station in burhanpur madhya pradesh बुरहानपुर में शिकायत नहीं सुनी गई तो युवक ने थाने में लगाई खुद को आग, गंभीर हालत में भर्ती; मचा हड़कंप, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बुरहानपुर में शिकायत नहीं सुनी गई तो युवक ने थाने में लगाई खुद को आग, गंभीर हालत में भर्ती; मचा हड़कंप

बुरहानपुर कोतवाली थाना परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश कर ली। युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Thu, 7 May 2026 11:20 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, बुरहानपुर
share
बुरहानपुर में शिकायत नहीं सुनी गई तो युवक ने थाने में लगाई खुद को आग, गंभीर हालत में भर्ती; मचा हड़कंप

बुरहानपुर कोतवाली थाना परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश कर ली। युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, लेकिन सुनवाई नहीं होने से नाराज़ होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस वाले ना बचाते तो चली जाती जान

मामला बुरहानपुर के खैराती बाजार क्षेत्र का है, जहां रहने वाला युवक बबलू वानखड़े अपनी शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचा था। युवक का आरोप है कि उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी और न ही उसकी बात सुनी जा रही थी। इसी बात से आक्रोशित युवक ने थाना परिसर में ही खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों ने तुरंत उसे बचाया, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में गौवंश वध मामले पर बड़ा एक्शन, अवैध मकान पर गरजा बुलडोजर, कई गिरफ्तार

पुलिस कर रही जांच

घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर शिकायत सुनी जाती तो युवक इतना बड़ा कदम नहीं उठाता। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और युवक को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए क्या मजबूरी रही, इसकी जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के ईथेनॉल प्लांट में टैंक गिरने से मचा हड़कंप, 2 मजदूरों की दबकर मौत

थाना परिसर में आत्मदाह की कोशिश जैसी घटना ने पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई सामने आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में 7 साल की बच्ची संग गैंगरेप के बाद मर्डर, गिरफ्तार हैवानों ने उगला जुर्म

रिपोर्ट- गोपाल / NZ टीम

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।