woman in MP duped of Rs 1 lakh on the pretext of marriage started screaming after pretending to be kidnapped MP में शादी का झांसा देकर एक लाख की ठगी, अपहरण का नाटक कर चिल्लाने लगी महिला, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में शादी का झांसा देकर एक लाख की ठगी, अपहरण का नाटक कर चिल्लाने लगी महिला

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में शादी का झांसा देकर एक लाख रुपए की ठगी करने वाली महिला को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Tue, 31 March 2026 11:12 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अशोक नगर
share
MP में शादी का झांसा देकर एक लाख की ठगी, अपहरण का नाटक कर चिल्लाने लगी महिला

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में शादी का झांसा देकर एक लाख रुपए की ठगी करने वाली महिला को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में महिला के दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी दुल्हन ही है जिसने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी।

61 वर्षीय बाबूलाल विश्वकर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे की शादी कराने का झांसा दिया और इसके एवज में उनसे कुल एक लाख रुपए ठग लिए। इसमें 55 हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से और 45 हजार रुपए नकद लिए गए थे।शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने कोर्ट मैरिज के लिए लड़की को गुना से उनके साथ भेजा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में आंधी-बारिश और ओलों का तांडव, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 5 दिन का हाल

बाथरूम का बहाना बनाकर रुकवाई गाड़ी फिर शोर मचाया

रास्ते में ग्राम कजराई के पास महिला ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई।इसके बाद उसने ग्रामीणों के सामने शोर मचाना शुरू कर दिया कि उसे जबरन ले जाया जा रहा है। इससे घबराकर फरियादी पक्ष मौके से चला गया और आरोपी महिला पैसे लेकर फरार हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में कार में लगी आग, 3 लोगों की जलकर मौत, चार साल का बच्चा भी शामिल

देहात थाना पुलिस ने महिला और फरियादी पक्ष से विस्तृत पूछताछ की, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर और एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया था।पुलिस ने मुख्य आरोपी काजल गोस्वामी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने यह भी कहा कि जिले में संगठित अपराधों और ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी के बालाघाट में आग का गोला बनी बेकाबू कार, 3 जिंदा जले; कैसे हुआ हादसा?
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।