wife caught doctor husband with his girlfriend in car at rewa road MP : डेंटिस्ट पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग कार में पकड़ा, फिर सड़क पर जमकर हुआ हंगामा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP : डेंटिस्ट पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग कार में पकड़ा, फिर सड़क पर जमकर हुआ हंगामा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े नर्सिंग होम के संचालक और एक नामी हृदय रोग विशेषज्ञ को उनकी डेंटिस्ट पत्नी ने एक महिला मित्र के साथ कार में पकड़ लिया। उसके बाद गुस्साई पत्नी ने दोनों को कार से उतारकर सड़क पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। 

Thu, 19 Feb 2026 12:27 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
share
MP : डेंटिस्ट पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग कार में पकड़ा, फिर सड़क पर जमकर हुआ हंगामा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े नर्सिंग होम के संचालक और एक नामी हृदय रोग विशेषज्ञ को उनकी पत्नी ने एक महिला मित्र के साथ कार में पकड़ लिया। उसके बाद गुस्साई पत्नी ने दोनों को कार से उतारकर सड़क पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। डॉक्टर की पत्नी पति की महिला मित्र के बाल पकड़कर घसीटती रही। वहीं बेबस डॉक्टर पत्नी से महिला मित्र को छुड़ाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों में से किसी ने अपने मोबाइल फोन में इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने पीछा कर ज्योतिषी पति को कार में गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, फिर हुआ ऐसा

डॉक्टर की पत्नी है डेंटिस्ट

बताया जा रहा है रीवा के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ और आयुष्मान अस्पताल के संचालक, डॉक्टर के. डी. सिंह की पत्नी को पिछले कुछ समय से पति की गतिविधियों को लेकर कुछ शक हो रहा था। डॉक्टर के. डी. सिंह की पत्नी भी एक डेंटिस्ट हैं।

पत्नी ने पीछा कर सड़क पर कार को रुकवाया

बुधवार को जब डॉक्टर अपनी लग्जरी कार से महिला मित्र के साथ शहर के एक इलाके से गुजर रहे थे, तभी उनकी पत्नी ने उनका पीछा कर उनकी कार को बीच सड़क पर रुकवा लिया। डॉक्टर की पत्नी ने जैसे ही कार का दरवाजा खोला और अंदर पति को महिला मित्र के साथ देखा, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद बीच सड़क पर ही उनका हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। गुस्से में उन्होंने अपने पति की महिला मित्र को जबरन खींच कर कार से बाहर निकाला और फिर उसके बाल पकड़कर इधर से उधर घसीटने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मैं तुम्हें Kiss करना चाहता हूं’; कोचिंग सेंटर में छात्रा से गंदी हरकत व बेड टच

पत्नी के डॉक्टर की एक नहीं चली

इस दौरान बेबस डॉक्टर महिला मित्र को बचाने और अपनी पत्नी को शांत कराने का काफी प्रयास करते रहे, लेकिन बेहद गुस्से से भरी नजर आ रही पत्नी के सामने उनकी एक नहीं चली और पति-पत्नी और वो का हंगामा काफी देर तक चलता रहा।

डॉक्टर के वीडियो सामने आने के बाद लोगों की बीच तरह-तरह की चर्चाएं

सड़क पर हो रहे इस हाईवोल्टेज हंगामे को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, शहर के एक वरिष्ठ डॉक्टर का इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

रिपोर्ट : सादाब सिद्दीकी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: जबलपुर में सरेराह वर्दीधारी पुलिसकर्मी संग गाली-गलौज और मारपीट, वीडियो वायरल
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।