‘मैं तुम्हें Kiss करना चाहता हूं…आज अच्छा मौका है’; इंदौर के कोचिंग सेंटर में छात्रा से गंदी हरकत व बेड टच
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कोचिंग में मैनेजमेंट देखने वाले आदेश जोशी नामक व्यक्ति ने छात्रा को इशारे से अकेले में बुलाकर न केवल गलत तरीके से छुआ, बल्कि उसके साथ किस करने की इच्छा भी जाहिर की। छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को जबर्दस्ती केबिन में ले जाकर अपनी ओर खींचने की कोशिश की। घटना से आहत छात्रा की शिकायत पर कोचिंग सेंटर पहुंचे परिजनों ने आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पैसेज में बुलाकर की अश्लील टिप्पणी
जानकारी के अनुसार, बैंक कॉलोनी के पास स्थित केटेलाइजर कोचिंग संस्थान में एक नाबालिग छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह बुधवार को नियमित रूप से कोचिंग पहुंची थी। शाम के समय कोचिंग में मैनेजमेंट देखने वाले आदेश जोशी ने छात्रा को बुरी नीयत से अपने पास बुलाया। छात्रा कुछ दूरी पर बैठ गई। आरोप है कि बात नहीं बनती देख आदेश जोशी वहां से उठा और पैसेज एरिया में जाकर छात्रा को दोबारा इशारे से बुलाया। छात्रा के पास पहुंचते ही उसने बेड टच किया और कहा— “मैं तुम्हें किस करना चाहता हूं।”
हाथ पकड़कर केबिन में ले गया, ‘आज अच्छा मौका है’ कहा
छात्रा ने आरोपी की हरकत पर विरोध जताया तो आदेश जोशी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन केबिन में ले गया। आरोप है कि उसने कहा— “आज अच्छा मौका है” और छात्रा को अपनी ओर खींचने लगा। हालांकि छात्रा ने हाथ झटकते हुए खुद को बचाया और तुरंत केबिन से बाहर निकलकर कोचिंग के एक अन्य शिक्षक को पूरी घटना की जानकारी दी।
मामला दबाने की कोशिश, फिर शर्मनाक हरकत
आरोप है कि दूसरे शिक्षक ने छात्रा को समझाकर मामला दबाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा इसके लिए तैयार नहीं हुई। वह वहां से निकलकर अपना बैग उठाकर जाने लगी। यह देखकर आदेश जोशी छात्रा के पास पहुंचा और उसके बैग से परफ्यूम निकालकर खुद पर स्प्रे कर लिया। इसके बाद वह छात्रा से बोला— “अब मैं तुम्हें स्मैल करता रहूंगा।” इस शर्मनाक हरकत से घबराई छात्रा तुरंत कोचिंग से बाहर निकली और परिजनों को पूरी घटना बताई।
कोचिंग में हंगामा, आरोपी की पिटाई
मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन कोचिंग सेंटर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने आरोपी आदेश जोशी की कोचिंग परिसर में ही जमकर पिटाई कर दी और उसे घसीटते हुए बाहर सड़क तक ले आए। हंगामे की सूचना पर मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने लेकर आ गई, जिसके बद परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्यवाई की जा रही है।
रिपोर्ट : हेमंत




साइन इन