why were five policemen suspended In mp who broke into a home to arrest the accused MP में घर का दरवाजा तोड़ आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस; पांच पुलिसकर्मी क्यों हो गए सस्पेंड, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में घर का दरवाजा तोड़ आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस; पांच पुलिसकर्मी क्यों हो गए सस्पेंड

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में कानून को ताक पर रखकर कथित तौर पर एक आरोपी के घर का दरवाजा तोड़कर गिरफ्तारी किए जाने के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है।

Sun, 19 April 2026 05:43 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
MP में घर का दरवाजा तोड़ आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस; पांच पुलिसकर्मी क्यों हो गए सस्पेंड

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में कानून को ताक पर रखकर कथित तौर पर एक आरोपी के घर का दरवाजा तोड़कर गिरफ्तारी किए जाने के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। शिकायत की जांच के बाद डीसीपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि पूरे घटनाक्रम में पूर्व एसीपी राकेश गुप्ता की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में रिश्वत लेने के आरोप भी सामने आए हैं, जिसकी जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्कीम नंबर-114 निवासी गौरव जैन और विजयनगर के पूर्व एसीपी राकेश गुप्ता के बीच लंबे समय से लेन-देन का विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि राकेश गुप्ता ने गौरव जैन को उधार रकम दी थी, जिसके एवज में चेक लिए गए थे। चेक बाउंस होने के बाद ग्वालियर में गौरव जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया और कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ।

25 हजार रिश्वत लेने का आरोप

इसी वारंट की तामील के लिए दस्तावेज लसूड़िया थाने भेजे गए थे। आरोप है कि वारंट की कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी गौरव जैन के घर पहुंचे और कथित तौर पर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पेशी के लिए ग्वालियर ले जाया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पुलिसकर्मी उन्हें निजी वाहन से ग्वालियर लेकर गए और इस दौरान 25 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप भी लगाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिव्यू मीटिंग में पान चबाना और हंसना पड़ा महंगा, MP में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

गौरव जैन के इंदौर लौटने के बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और डीसीपी कुमार प्रतीक से की। शिकायत में अवैध तरीके से गिरफ्तारी, घर में जबरन घुसने और पुलिस कार्रवाई में नियमों के उल्लंघन की बात कही गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई, जिसके बाद डीसीपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में बहन के फोन पर बात करने से भड़का भाई, चाकू से गोद कर डाली हत्या

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

डीसीपी कुमार प्रतीक ने लसूड़िया थानेदार संजय बिश्नोई, प्रणीत भदौरिया, नीरज, रविंद्र और दीपेंद्र को निलंबित किया है। वहीं हवलदार राकेश शर्मा की भूमिका की अलग से जांच जारी है। हालांकि विभागीय स्तर पर यह भी माना जा रहा है कि थाना प्रभारी संजय बिश्नोई और सिपाही प्रणीत भदौरिया की भूमिका को लेकर कुछ बिंदुओं पर अभी परीक्षण बाकी है।

पूर्व एसीपी की भूमिका पर उठे सवाल

मामले में सबसे बड़ा सवाल पूर्व एसीपी राकेश गुप्ता की भूमिका को लेकर उठ रहा है। आरोप है कि निजी लेन-देन के विवाद में पुलिस सिस्टम का इस्तेमाल कर कार्रवाई कराई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में जिसे सड़क हादसा मान रही थी पुलिस, वह निकली सिरफिरे आशिक की खतरनाक साजिश

रिपोर्ट -हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।