Who killed Raja and why, how did he reach Ghazipur from Meghalaya, what did Sonam say राजा की हत्या किसने और क्यों की, मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची; सोनम ने क्या बताया?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा की हत्या किसने और क्यों की, मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची; सोनम ने क्या बताया?

सोनम और उसके लवर राज द्वारा पति की हत्या कराने के आरोप सामने आए। इस पर सोनम का बड़ा बयान सामने आया है। उसने बताया कि आखिर राजा रघुवंशी की हत्या किसने की है?

Tue, 10 June 2025 04:07 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
राजा की हत्या किसने और क्यों की, मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची; सोनम ने क्या बताया?

हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या के राज से एक एक कर पर्दा उठ रहे हैं। राजा का शव मिलने के बाद भी पत्नी सोनम लापता थी, लेकिन फिर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से उसे बरामद किया गया। इसके बाद सोनम और उसके लवर राज द्वारा पति की हत्या कराने के आरोप सामने आए। इस पर सोनम का बड़ा बयान सामने आया है। उसने बताया कि आखिर राजा रघुवंशी की हत्या किसने की है?

सोनम के होने की जानकारी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबा पर मिली थी। इसके बाद इंदौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में लिया। इसके बाद चार अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई। इसमें कथित तौर पर बताया जा रहा सोनम का प्रेमी राज कुशवाह और उसके तीन दोस्त हैं।

राजा की हत्या किसने और क्यों की?

हिरासत में लिए जाने के बाद सोनम ने गाजीपुर पुलिस से कहा कि उसने अपने पति को नहीं मारा है। सोनम ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजा की हत्या गिरफ्तार किए गए चार लोगों ने की है। हत्या के पीछे की वजह, गहनों को बताया। सोनम ने कहा कि इन लोगों ने गहनों के लिए राजा की हत्या करी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बचपन के यार और इंदौर का कैफे, राज ने तीनों दोस्तों को हत्या के लिए कैसे मनाया?
ये भी पढ़ें:सोनम की दोस्त और राज के सहकर्मी के बयान ने फिर उलझाई राजा के मर्डर की गुत्थी
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी का लवर राज क्यों नहीं गया था शिलॉन्ग? इंदौर में रुकने की ये वजह

मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची?

इस तरह उसने इस हत्या में खुदके शामिल होने की बात नकार दी है। जानकारी के मुताबिक जब सोनम से पूछा गया कि गायब होने और राजा के शव मिलने के बाद से वो कहां थी? इस पर सोनम ने किसी भी तरह का जवाब देने से इंकार कर दिया। वो मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची? इस सवाल का जवाब भी उसने नहीं दिया। सोनम की खामोशी इस मामले को और पेचीदा बना रही है। फिलहाल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और खूफिया एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।