Sonam friend and Raj colleague statement again complicates the mystery of Raja murder सोनम की दोस्त और राज के सहकर्मी के बयान कर देंगे हैरान, राजा का मर्डर केस फिर उलझ गया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनम की दोस्त और राज के सहकर्मी के बयान कर देंगे हैरान, राजा का मर्डर केस फिर उलझ गया

इस बार सोनम की दोस्त और राज कुशवाह के सहकर्मी के बयान से मामला और पेचीदा हो गया है। एक तरफ राज कुशवाह के सोनम रघुवंशी के साथ अफेयर होने की बात सामने आई, तो वहीं दोस्त और सहकर्मी के बयानों ने नया मोड़ ला दिया है।

Tue, 10 June 2025 02:27 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
सोनम की दोस्त और राज के सहकर्मी के बयान कर देंगे हैरान, राजा का मर्डर केस फिर उलझ गया

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का राज गहराता ही जा रहा है। एक राज से पर्दा उठता है तो दूसरा केस में नया मोड़ सामने लेकर आ जाता है। इस बार सोनम की दोस्त और राज कुशवाह के सहकर्मी के बयान से मामला और पेचीदा हो गया है। एक तरफ राज कुशवाह के सोनम रघुवंशी के साथ अफेयर होने की बात सामने आई, तो वहीं दोस्त और सहकर्मी के बयानों ने नया मोड़ ला दिया है।

सोनम की करीबी दोस्त शिवानी और राज के सहकर्मी राहुल के बयान सामने आए हैं। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक शिवानी ने बताया कि सोनम ऐसी लड़की नहीं थी कि वो अफेयर में पड़ती। शिवानी ने बताया कि सोनम का पूरा ध्यान अपने पिता और भाई के प्लाईवुड के कारोबार पर रहता था। वो मुझसे अपनी पर्सनल बातें भी शेयर करती थी, लेकिन उसने कभी भी राज कुशवाह या किसी अन्य के साथ अफेयर होने की बात नहीं कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी का लवर राज क्यों नहीं गया था शिलॉन्ग? इंदौर में रुकने की ये वजह
ये भी पढ़ें:शादी, हनीमून से हत्या तक; तस्वीरों में देखिए 'बेवफा सोनम' की खौफनाक कहानी

वहीं राज कुशवाह के साथ काम करने वाले सहर्कमी राहुल के बयान ने भी चौंका दिया है। राहुल ने भी सोनम और राज के बीच के अफेयर को सिरे से खारिज कर दिया। उसने यहां तक कहा कि राज सोनम को दीदी कहकर बुलाता था। राहुल के मुताबिक राज ऐसा नहीं कर सकता था। सोनम के घरवाले उसे बेटे की तरह मानते थे। उसकी पढ़ाई के लिए कोचिंग का खर्च भी उठाया था।

हालांकि सोनम और राज के बीच अफेयर होने की बात सामने आई है। राज सोनम के पिता की प्लाईवुड की फैक्ट्री में बिलिंग और अकाउंट्स का काम करता था। फैक्ट्री के दफ्तर में सोनम भी कई बार आकर बैठती थी, इसी दौरान पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। राज सोनम से पांच साल छोटा है। आरोप है कि दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों ने मिलकर राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।