Who is Telugu actress Twisha Sharma husband Samarth Singh डेटिंग ऐप पर मुलाकात, शादी और अब हत्या का आरोप; कौन है तेलुगु एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डेटिंग ऐप पर मुलाकात, शादी और अब हत्या का आरोप; कौन है तेलुगु एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले से हर कोई सन्न है। ट्विशा का शव भोपाल स्थित उसके ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला। ट्विशा के परिवारवालों ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

Tue, 19 May 2026 01:06 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
डेटिंग ऐप पर मुलाकात, शादी और अब हत्या का आरोप; कौन है तेलुगु एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले से हर कोई सन्न है। ट्विशा का शव भोपाल स्थित उसके ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला। ट्विशा के परिवारवालों ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। इस बीच सास को अग्रिम जमानत मिल गई है लेकिन पति की याचिका खारिज कर दी गई है। समर्थ फिलहाल फरार है और पुलिस ने उस पर ईनाम भी रख दिया है। ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अब तक कई बड़े खुलासे हुए हैं। ट्विशा के माता-पिता के आरोपों के जवाब में सास ने भी ट्विशा और उसके परिवारवालों पर कई बड़े आरोप लगाए हैं जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है। इस बीच पुलिस लगातार समर्थ सिंह की तलाश में जुटी हुई है।

ट्विशा मिस पुणे रह चुकी हैं लेकिन समर्थ का मनोरंजन इंडस्ट्री से कोई वास्ता नहीं है। वह पेशे से वकील हैं। ट्विशा से उनकी मुलाकात साल 2024 में डेटिंग ऐप से हुई थी। दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली। ट्विशा के परिवारवालों का आरोप है कि समर्थ और उसकी मां रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। वह लगातार वाट्सऐप पर अपने मम्मी-पापा के साथ संपर्क में थी और उन्हें उसे वहां से ले जाने की गुहार लगा रही थी। उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फांसी पर लटकी पाई गई थीं।

ससुराल वालों के क्या आरोप

अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी पति समर्थ सिंह के वकील ने ट्विशा की मानसिक स्थिति और दवाइयों पर सवाल उठाए थे।, वहीं ट्विशा के परिवार के वकील ने सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए जमानत का कड़ा विरोध किया। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे 'पैसे और पावर' का इस्तेमाल कर हाई कोर्ट से जमानत ले आएंगे। ट्विशा के परिवार का दावा है कि दहेज उत्पीड़न के कारण उसकी हत्या की गई है। हालांकि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा केस : ACP बोले- लापरवाही के लिए जांच अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई

एसआईटी का नेतृत्व कर रहे मिसरोद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश कश्यप ने कहा कि समर्थ सिंह का पता लगाने की कोशिश जारी है। कश्यप ने कहा कि एम्स भोपाल से मिली प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के कारण मौत होने का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान फांसी पर लटकने में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई रस्सी को एम्स नहीं भेजने में लापरवाही पाई गई है और इस मामले में जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कश्यप ने कहा, जमानत याचिका में ट्विशा के नशे की लत होने के आरोपों का जिक्र किया गया है, लेकिन हम एफआईआर की धाराओं के अनुसार मामले की सख्ती से जांच कर रहे हैं। गिरिबाला सिंह द्वारा जिला अदालत में अपने बेटे के लिए दायर जमानत याचिका में आरोप लगाया गया है कि ट्विशा नशीले पदार्थों की आदी थी और जब उसके पास नशीले पदार्थों तक पहुंच नहीं होती थी तो वह चिड़चिड़ी हो जाती थी और उसके हाथ पांव कांपने लगते थे। इसमें ये भी दावा किया गया है कि ट्विशा दिमागी तौर पर बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिगो की वडोदरा-दिल्ली फ्लाइट में बत्ती गुल, अंधेरे में पसीना बहाते रहे यात्री

'12 घंटों तक गायब थी ट्विशा'

याचिका में कहा गया है कि ट्विशा ने 17 अप्रैल को फ्लाइट से दिल्ली की यात्रा की थी और अगले दिन अपने माता-पिता के घर पहुंचने से पहले करीब 12 घंटे तक उसका कोई पता नहीं था। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि गर्भवती होने के बाद उसके ससुराल वालों के प्रति उसका व्यवहार बदल गया। इसमें यह भी कहा गया कि घटना के दिन उसका पति उसे ब्यूटी सैलून में ले गया था। याचिका में ट्विशा के गर्भपात का भी दावा किया गया है। समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत के लिए दायर इस याचिका की कॉपी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दहेज प्रताड़ना, दर्दभरे चैट्स... ट्विशा के साथ क्या-क्या हुआ; मौत के बाद कई सवाल

वहीं गिरिबाला सिंह ने जमानत याचिका में दहेज उत्पीड़न के आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि ट्विशा को उसकी जरूरतों के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन पैसे दिए जाते थे। याचिका में कथित तौर पर सहायक दस्तावेजों के रूप में 5,000 रुपये से 50,000 रुपये तक की लेनदेन रसीदें भी शामिल की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, एसआईटी शर्मा की मौत के बाद दहेज उत्पीड़न, शारीरिक हमले और सबूत नष्ट करने की कोशिशों से संबंधित आरोपों की जांच करेगी।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।