What punishment did the king mother ask for her son murderer अगर सोनम ने राजा को मरवाया है...; राजा की मां ने बेटे के कातिल के लिए क्या सजा मांगी?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अगर सोनम ने राजा को मरवाया है...; राजा की मां ने बेटे के कातिल के लिए क्या सजा मांगी?

हालांकि सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है। इस मामले में मृतक राजा की मां का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए हत्यारों के लिए सजा की मांग की है।

Mon, 9 June 2025 11:37 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
अगर सोनम ने राजा को मरवाया है...; राजा की मां ने बेटे के कातिल के लिए क्या सजा मांगी?

इंदौर के कपल केस में नया मोड़ आज सामने आया है। 2 जून को राजा की मौत की गुत्थी सुलझती दिखाई दे रही है। 17 दिनों से गायब सोनम को आज गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का आरोप है कि सोनम ने इंदौर के तीन हमलावरों को पति की हत्या के लिए हायर किया था, हालांकि सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है। इस मामले में मृतक राजा की मां का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए हत्यारों के लिए सजा की मांग की है।

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा है कि इसके जिम्मेदार लोगों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमको जरा सी भी भनक नहीं है कि कौन था कौन नहीं था। राजा तक को भनक नहीं थी। अगर कुछ ऐसा होता तो राजा हमें बता देता। अगर राजा को सोनम ने मरवाया है तो मैं कड़ी से कड़ी सजा चाहती हूं। फांसी। इसके बाद राजा की मां ने कहा कि मैं कुछ बोलना नहीं... और फिर इतना कहते कहते रुक गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर कपल केस: सोनम के साथ गिरफ्तार हुए 3 हमलावर, कहां से पकड़े गए?
ये भी पढ़ें:शादी, हनीमून से हत्या तक; तस्वीरों में देखिए 'बेवफा सोनम' की खौफनाक कहानी
ये भी पढ़ें:इंदौर कपल केस: आखिर मिल गई सोनम रघुवंशी, UP के गाजीपुर में थी राजा की पत्नी

23 मई को लापता हुए कपल में राजा रघुवंशी का शव सोमवार दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। सोनम समेत तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर मेघालय मुख्यमंत्री कोनराड के सांग्मा का बयान सामने आया है।

उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा- राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।