Four people including wife arrested in connection with murder of Indore man in Meghalaya आखिर मिल गई सोनम रघुवंशी, UP के गाजीपुर में थी राजा की पत्नी; 16 दिन से था सस्पेंस, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आखिर मिल गई सोनम रघुवंशी, UP के गाजीपुर में थी राजा की पत्नी; 16 दिन से था सस्पेंस

मेघालय में इंदौर के राजा की हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। ये गिरफ्तारी यूपी के गाजीपुर से हुई है।

Mon, 9 June 2025 07:38 AMRatan Gupta पीटीआई, इंदौर
share
आखिर मिल गई सोनम रघुवंशी, UP के गाजीपुर में थी राजा की पत्नी; 16 दिन से था सस्पेंस

इंदौर का कपल हनीमून मनाने के लिए मेघालय गया, लेकिन पति राजा की हत्या कर दी गई। पत्नी बीते 17 दिन से लापता थी। मगर इस राज से पर्दा उठता नजर आ रहा है। पत्नी सोनम को यूपी के गाजीपुर से बरामद किया गया है। पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पत्नी सोनम पर हायर किए गए हत्यारों द्वारा अपने पति राजा की हत्या कराने की बात सामने आई है।

उतर प्रदेश के गाजीपुर पुलिस द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि यूपी में सोनम एक ढाबे पर मिली है। पुलिस को मिली सूचना के बाद परिजन सोनम के पास पहुंचे है। पुलिस अब जल्द ही सोनम को इंदौर लेकर आ सकती है। वहीं सोनम का भाई गोविंद शिलांग में रुका हुआ था। वह पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरफ के साथ खुद भी सर्चिंग करता था ।

मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग के हवाले से सामने आया है कि सोनम रघुवंशी ही इस हत्याकांड में शामिल थी। सोनम हत्या के मकसद से अपने पति के साथ हनीमून मनाने के लिए इंदौर से मेघालय गई थी। वह अपने साथ मध्य प्रदेश से तीन हत्यारों को हायर करके ले गई थी, ताकि घटना को अंजाम देकर फरार हुआ जा सके। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी और इंदौर से दो अन्य लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ और लोगों के नाम बताए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसको विक्टिम समझा वो ही निकली कातिल! इंदौर कपल केस की पूरी टाइमलाइन
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी हनीमून नहीं हत्या के लिए ही राजा को ले गई थी मेघालय!

इस गिरफ्तारी पर मेघालय मुख्यमंत्री कोनराड के सांग्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा- राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया।

23 मई को लापता हुए कपल में राजा रघुवंशी का शव सोमवार (दो जून) को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। राजा ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता था। उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को 'हनीमून' के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।