Indore couple case, Three attackers arrested along with Sonam, belong to which state, where were they caught इंदौर कपल केस: सोनम के साथ गिरफ्तार हुए तीन हमलावर, किस राज्य से संबंध, कहां से पकड़े गए?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर कपल केस: सोनम के साथ गिरफ्तार हुए तीन हमलावर, किस राज्य से संबंध, कहां से पकड़े गए?

इसके लिए उनसे तीन हत्यारों को हायर किया था, जिन्होंने मिलकर मर्डर को अंजाम दिया था। 23 मई को लापता हुए कपल में राजा रघुवंशी का शव सोमवार दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी।

Mon, 9 June 2025 09:34 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर कपल केस: सोनम के साथ गिरफ्तार हुए तीन हमलावर, किस राज्य से संबंध, कहां से पकड़े गए?

मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के कपल के साथ जो हुआ वह खुलकर सामने आ रहा है। मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग के हवाले से सामने आया है कि पत्नी सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या करवाई है। इसके लिए उनसे तीन हत्यारों को हायर किया था, जिन्होंने मिलकर मर्डर को अंजाम दिया था। 23 मई को लापता हुए कपल में राजा रघुवंशी का शव सोमवार दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पुलिस द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि यूपी में सोनम एक ढाबे पर मिली है। इसके बाद सोनम की गिरफ्तारी हुई। सोनम के अलावा तीन और युवकों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने बताया कि एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया तथा दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा है। इनका संबंध मध्य प्रदेश के नंदबाग से बताया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज से था अफेयर और शादी राजा से हो गई; सोनम ने इसलिए हनीमून पर करा दी हत्या!
ये भी पढ़ें:जिसको विक्टिम समझा वो ही निकली कातिल! इंदौर कपल केस की पूरी टाइमलाइन
ये भी पढ़ें:इंदौर कपल केस: आखिर मिल गई सोनम रघुवंशी, UP के गाजीपुर में थी राजा की पत्नी

मावलाखियात के एक टूरिस्ट गाइड ने इससे पहले ही दावा किया था कि सोनम के साथ तीन अजनबी लोगों को देखा गया था। इस बात के सामने आते ही मामले में नया मोड़ सामने आ गया था कि आखिर सोनम के साथ पाए गए तीन लोग कौन थे। गिरफ्तार किए गए तीन हमलावरों की जानकारी मेघालय के सीएम ने भी दी थी। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी।

राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। 'बहुत बढ़िया!'

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।