Unable to bear the sight of his younger brother wedding turban, he hacked bride to death with an axe MP में छोटे भाई की शादी से नाराज कुंवारे जेठ ने ली बहू की जान, पैर न छूने पर वारदात को दिया अंजाम, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में छोटे भाई की शादी से नाराज कुंवारे जेठ ने ली बहू की जान, पैर न छूने पर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गांव के समीप जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

Sat, 23 May 2026 12:01 AMSourabh Jain भाषा, सिवनी, मध्य प्रदेश
share
MP में छोटे भाई की शादी से नाराज कुंवारे जेठ ने ली बहू की जान, पैर न छूने पर वारदात को दिया अंजाम

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में छोटे भाई की शादी से नाराज एक व्यक्ति ने उसकी नवविवाहिता पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह वारदात जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र के खजरी गांव में हुई। जिसमें देवरी गांव निवासी सरिता मरकाम (23) की मौत हो गई। सरिता का विवाह 10 दिन पहले खजरी गांव के रहने वाले बबलू मरकाम से हुआ था। आरोपी की पहचान बबलू के बड़े भाई अब्बू मरकाम (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस बात से भी नाराज था कि जब वह छोटे भाई से मिलेने पहुंचा और जब उसने बहू से अपने पैर छूने को कहा तो उसने इनकार कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि बबलू का बड़ा भाई अब्बू अबतक अविवाहित है और छोटे भाई की शादी होने से नाराज था। इसी बात को लेकर दो दिन पहले उसका अपने पिता लच्छी मरकाम से विवाद भी हुआ था, जिसके बाद वह घर छोड़कर चला गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वर्दी उतार BJP में चले जाओ; भोजशाला में महा आयोजन से पहले क्यों भड़के ओवैसी

लालचंदानी ने बताया कि शुक्रवार सुबह अब्बू कुल्हाड़ी लेकर घर पहुंचा। उस समय बबलू किसी काम से घर से बाहर गया था, जबकि घर में सरिता, उसके ससुर और आरोपी की भांजी मौजूद थी। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने के बाद आरोपी ने एकबार फिर घरवालों से झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने सरिता से पैर छूने को कहा। सरिता द्वारा इनकार किए जाने पर विवाद और बढ़ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा मामले में नया ट्विस्ट; पति ने वापस ली अग्रिम जमानत याचिका, करेगा सरेंडर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीच-बचाव करने की कोशिश में भांजी ने हंसिया उठा लिया, लेकिन आरोपी ने उससे हंसिया छीनकर उसे डरा-धमका कर भगा दिया। इसके बाद उसने सरिता के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा के पति समर्थ की वकालत भी सस्पेंड, गिरफ्तारी के बाद बार काउंसिल का ऐक्शन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गांव के समीप जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।