झारखंड और यूपी से MPके लिए शुरू हुई दो नई ट्रेनें; जानिए कब चलेगी, किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भोपाल-धनबाद-भोपाल नई त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस और भोपाल-चोपन-भोपाल नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन मध्यप्रदेश और आसपास के राज्यों में रेल संपर्क और यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने MP से यूपी और झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए दो नई ट्रेन शुरू की हैं। इनमें से एक ट्रेन भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11631/32) ट्रेन है, तो वहीं दूसरी ट्रेन भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11633/34) ट्रेन है। रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल रेलवे स्टेशन से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। एक अधिकारी ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा और मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश और झारखंड के लिए सीधे संपर्क की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इन नई ट्रेन सेवाओं को शुरू किया गया है।
इनमें से भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11631/32) ट्रेन सप्ताह में 3-3 दिन चलकर कुल छह फेरे लगाएगी और लगभग 24 घंटे में अपना 1201 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। इस दौरान यह ट्रेन तीन राज्यों के 32 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। जबकि भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11633/34) सप्ताह में 1-1 दिन चलकर कुल दो फेरे लगाएगी और दोनों दिशाओं में कुल 14 घंटों में दो राज्यों के 17 स्टेशनों से होकर गंतव्य तक पहुंचेगी।
भोपाल-धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11631)
कब-कब चलेगी- सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार
प्रस्थान का समय- भोपाल से रात 20.55 बजे
गंतव्य पहुंचने का समय- रात 20.20 बजे धनबाद पहुंचेगी
धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11632)
कब-कब चलेगी- शनिवार, रविवार और बुधवार
प्रस्थान का समय- धनबाद से सुबह 07.20 बजे
गंतव्य पहुंचने का समय- सुबह 07 बजे भोपाल पहुंचेगी
स्टॉपेज (दोनों दिशाओं में कुल 32)- भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, खन्ना बंजारी, ब्योहारी, मड़वास ग्राम, सरई ग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करैला रोड जंक्शन, मिर्चाधुरी, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, नगर उंटारी, गढ़वा, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह जंक्शन, लातेहार, टोरी जंक्शन, खलारी, पतरातू, रांची रोड, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद जंक्शन।
भोपाल-चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11633)
कब चलेगी- रविवार
भोपाल से प्रस्थान का समय- रात 20.55 बजे
चोपन पहुंचने का समय- सुबह 10.50 बजे
चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11634)
कब चलेगी- सोमवार
चोपन से प्रस्थान का समय- शाम 17.10 बजे
भोपाल पहुंचने का समय- सुबह 7 बजे
स्टॉपेज (दोनों दिशाओं में कुल 17)- भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, खन्ना बंजारी, ब्योहारी, मड़वास ग्राम, सरई ग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करैला रोड जंक्शन, मिर्चाधुरी, ओबरा डैम, चोपन
रेल मंत्री ने बताया महत्वपूर्ण कदम
इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रेन संख्या 11631/32 भोपाल-धनबाद-भोपाल नई त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 11633/34 भोपाल-चोपन-भोपाल नई साप्ताहिक एक्सप्रेस मध्यप्रदेश और आसपास के राज्यों में रेल संपर्क और यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल से गुजरात के लिए प्रस्तावित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (समर्पित भाव ढुलाई गलियारा) मध्यप्रदेश के बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास के लिए एक मजबूत नींव के रूप में काम करेगा।




साइन इन