MP Class 10 Student Died During exam Heart Attack Suspected MP में 10वीं का पेपर देने गई छात्रा की एग्जाम सेंटर में मौत, हार्ट अटैक की आशंका, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में 10वीं का पेपर देने गई छात्रा की एग्जाम सेंटर में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 10वीं बोर्ड परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा अचानक परीक्षा केंद्र पर बेहोश होकर गिर पड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई।

Wed, 25 Feb 2026 10:00 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुरैना
share
MP में 10वीं का पेपर देने गई छात्रा की एग्जाम सेंटर में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 10वीं बोर्ड परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा अचानक परीक्षा केंद्र पर बेहोश होकर गिर पड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बमौर स्थित पंडित नेहरू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गणित का पेपर चल रहा था। इसी दौरान ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकुनारा गांव निवासी देवेंद्र कुशवाह की बेटी वर्षा कुशवाह अचानक अपनी सीट से गिरकर बेहोश हो गई। परीक्षा ड्यूटी में तैनात स्टाफ ने तुरंत छात्रा को संभाला और अधिकारियों को सूचना दी।

वर्षा अपने भाई अंकेश कुशवाह के साथ परीक्षा देने आई थी।दोनों भाई-बहन 10वीं कक्षा में थे और बानमोर के ही स्कूल से बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा था। सूचना मिलते ही परिजन भी परीक्षा केंद्र पहुंच गए।आनन-फानन में छात्रा को इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर शोक का माहौल छा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भ्रष्टाचार का दबाव, इनकार पर किया परेशान; एमपी में VIDEO बना बाबू ने दी जान
ये भी पढ़ें:एमपी के विश्वविद्यालयों में चलेगा मंदिर मैनेजमेंट का कोर्स; सीएम का बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें:एमपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 34 लाख से अधिक नाम हटाए गए

हार्ट अटैक की आशंका

प्रारंभिक तौर पर अचानक हार्ट अटैक आने का कारण माना जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा छात्रा की मौत काफी दुःखद है।मैंने खुद ग्वालियर के डॉक्टरों से इस मामले में संपर्क किया है। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर अभी सिर्फ यह सामने आया है कि छात्रा अतिकुपोषित थी। गंभीर एनीमिया से भी पीड़ित थी।इस कारण संभवतः हार्ट अटैक आया होगा। स्पष्ट कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।