Two killed in suspected human sacrifice in Singrauli madhya pradesh पत्नी का गर्भपात हुआ तो 2 लोगों की नरबलि दे डाली! MP के सिंगरौली में खौफनाक घटना, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी का गर्भपात हुआ तो 2 लोगों की नरबलि दे डाली! MP के सिंगरौली में खौफनाक घटना

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार सुबह दो लोगों की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। वरादात वाले स्थान से मिले सामानों की वजह से आशंका है कि आरोपी ने दोनों की नरबलि दी है।

Thu, 12 Feb 2026 04:51 PMSudhir Jha सिंगरौली, पीटीआई
share
पत्नी का गर्भपात हुआ तो 2 लोगों की नरबलि दे डाली! MP के सिंगरौली में खौफनाक घटना

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार सुबह दो लोगों की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। वरादात वाले स्थान से मिले सामानों की वजह से आशंका है कि आरोपी ने दोनों की नरबलि दी है। पुलिस ने 21 साल के एक आरोपी को हिरासत में लिया है जिसकी पहचान छत्रपति सिंह के रूप में हुई है।

घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर जियावान पुलिस थानाक्षेत्र में लोहरा गांव की है। एसपी मनीष खत्री ने पीटीआई को बताया कि आरोपी ने फूल कुमारी सिंह गोंडा (50) और कमल नारायण सिंह (65) को अपने घर बुलाया था। उसने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 10 करोड़ पहुंच जाना चाहिए वर्ना...; MP के कारोबारी को धमकी

जब गांव के दो अन्य लोगों सुमित्रा सिंह (38) और राम भजन सिंह (35) ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसपी के मुताबिक घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे की है और पूर्व नियोजित प्रतीत होती है। आरोपी के घर के बाहर आंगन में बने एक चबूतरे के पास हत्याएं की गईं।

पत्नी की गर्भपात के लिए मानता था जिम्मेदार

घटनास्थल के पास पुलिस को तंत्र-मंत्र से जुड़े कुछ सामान मिले हैं, जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्याओं को अंधविश्वास में अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले आरोपी की पत्नी का गर्भपात हो गया था और उसे आशंका था कि मृतक इसके लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि विस्तृत पूछताछ के बाद हत्या की वजहों का पता लगाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में BJP नेता ने कांग्रेस नेता के घर जहर खाकर दी जान, वीडियो में बताई वजह
ये भी पढ़ें:1 किलो सोना और 20 लाख कैश; MP में एक ही रात दो घरों से डेढ़ करोड़ ले उड़े चोर
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।