ट्विशा शर्मा केस: डिलीडेट चैट, सीसीटीवी फुटेज और बाइपोलर डिसॉर्डर का सच; समर्थ के किन दावों की जांच कर रही CBI
पुलिस ने हाल ही में समर्थ से 10 घंटे पूछताछ भी की थी जिसमें समर्थ ने कई बड़े दावे किए थे। अब सीबीआई सारे सबूतों को इकट्ठा कर इन्हें समर्थ के बयानों से मिलाने की कोशिश कर रही है। इनमें सबसे अहम डिजिटल एविडेंस जैसे डिलीटेज व्हाट्सऐप चैट, फोन कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज होने वाले हैं।

ट्विशा शर्मा की जांच सीबीआई ने संभाल ली है। सीबीआई ने भोपाल पुलिस से इस केस को अपने हाथ में लेते हुए एक नई एफआईआऱ दर्ज की है और सभी अह सबूतों को इकट्ठा करने में जुट गई है। इस दौरान ट्विशा का पति समर्थ सिंह 7 दिनों की न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने हाल ही में समर्थ से 10 घंटे पूछताछ भी की थी जिसमें समर्थ ने कई बड़े दावे किए थे। अब सीबीआई सारे सबूतों को इकट्ठा कर इन्हें समर्थ के बयानों से मिलाने की कोशिश कर रही है। इनमें सबसे अहम डिजिटल एविडेंस जैसे डिलीटेज व्हाट्सऐप चैट, फोन कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज होने वाले हैं।
समर्थ सिंह ने पूछताछ के दौरान ये माना था कि दोनों की शादी में तनाव था लेकिन प्रताड़ित करने की बात को नकार दिया। उसने ये भी दावा किया कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच सब सामान्य था। दोनों साथ में जिम गए फिर साथ में खाना खाया और फिर वॉक पर भी गए। पुलिस अब सारे कॉल रिकॉर्ड और फुटेज निकाल कर इन दावों की पुष्टि कर रही है। इस बीच समर्थ ने ट्विशा की प्रेग्नेंसी को लेकर भी बड़ा दावा किया। समर्थ ने बताया कि ट्विशा खुद बच्चा रखना नहीं चाहती थी जबकि वो तो पिता बनना चाहता था। समर्थ ने दावा किया कि ट्विशा ने खुद उससे उसकी मां रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से अबॉर्शन की बात कही थी और इसके प्रोसेस के लिए समर्थ खुद ट्विशा के साथ अस्पताल गया था। इसके बाद ट्विशा अपने मायके चली गई।
ट्विशा की चैट में अलग ही दावे
सीबीआई इन दावों की पुष्टि करने के लिए कुछ डिलीटेड व्हाट्सऐप चैट रिकवर करने में जुटी है। दरअसल इन चैट में ट्विशा ने कथित तौर पर अपने परिवार को बताया था कि उसे जॉब नहीं करने दी जा रही और ऑनलाइन करने के लिए भी मना किया जा रहा है। समर्थ ने इस बात से साफ इनकार किया है। उसका दावा है कि ट्विशा ने खुद नौकरी छोड़ी थी वो भी इसलिए ताकी दोनों आपस में कुछ समय बिता सके। उसने कहा, मार्च तक दोनों के बीच सब ठीक था ट्विशा के भाई की शादी खबर मिलने के बाद से चीजें बिगड़ने लगी। इसके अलावा व्हाट्सऐप चैट में ये भी कहा गया था कि समर्थ प्रेग्नेंसी पर शक कर रहा है। उसे लग रहा है कि बच्चे का पिता कोई और है।
इस बीच एक बड़ा सवाल ट्विशा की मेंटल हेल्थ को लेकर भी खड़ा हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समर्थ ने दावा किया है कि ट्विशा बाइपोलर डिसॉर्डर का शिकार थी और व्यवहार में अचानक बदलाव आता था। इसके बाद पुलिस ने दो बड़े सवाल उठाए थे। पहला ये कि क्या ट्विशा के परिवार को जानकारी दी कि ट्विशा दिमागी तौर पर बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। दूसरा, शादी के कुछ महीनों बाद एक लड़की को दिमागी डॉक्टर की जरूरत क्यों पड़ गई। सीबीआई अब इशस बात की जांच में लगी है कि क्या ट्विशा की सहमति से उसका दिमागी इलाज चल रहा था और क्या उसे और उसके परिवार को पता था कि उसे कौन सी दवा दी जा रही है।
समर्थ का फोन भी बड़ा सबूत
इस बीच पुलिस समर्थ के फोन का डिलीट हुआ डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है। सीबीआई को इससे भी अहम सबूत मिलने की उम्मीद है। समर्थ की मां गिरिबाला सिंह की भूमिका भी जांच का विषय है। समर्थ ने दावा किया था कि गिरिबाला सिंह अक्सर विवाद को सुलझाने में मदद करती थी। हालांकि ट्विशा की चैट में पता चला था कि गिरिबाला सिंह दोनों के झगड़े में हमेशा समर्थ का ही साथ देती थीं। सीबीआई अब सच पता करने के लिए फॉन रिकॉर्ट्स और डिलीटेड डेटा रिकवर करने के अलावा मेडिकल रिपोर्ट और लोगों के बयान दर्ज कर रही है।




साइन इन