सरेंडर करने पहुंचे ट्विशा के पति समर्थ को पुलिस ने हिरासत में लिया, 10 दिन से फरार चल रहा था
ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आरोपी उसके पति समर्थ सिंह सरेंडर करने जबलपुर कोर्ट पहुंचा। कोर्ट पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से वह इस मामले में फरार चल रहा था। उसके वकील सौरभ सुंदर ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सरेंडर ये जुड़ा अर्जी दाखिल किया जा रहा है।

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आरोपी उसके पति समर्थ सिंह सरेंडर करने जबलपुर कोर्ट पहुंचा। कोर्ट पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से वह इस मामले में फरार चल रहा था। उसके वकील सौरभ सुंदर ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सरेंडर ये जुड़ा अर्जी दाखिल किया जा रहा है।
अग्रिम जमानत की याचिका वापस ली
12 मई को ट्विशा की मौत के बाद से ही उसका पति समर्थ सिंह फरार चल रहा था। आज सुबह उसके वकील ने अग्रिम जमानत की उसकी याचिका वापस ले ली थी। तभी से कयास लगाया जा रहा था कि वह सरेंडर कर सकता है। ट्विशा के मायके वालों ने उसके पति और उसकी सास पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने समर्थ को पकड़ने में मदद करने वाले को पहले 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। बाद में इनाम की राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी गई।
दिसंबर 2025 में हुई थी दोनों की शादी
बता दें कि नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए समर्थ सिंह से मिली थी। दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद ट्विशा भोपाल अपने ससुराल चली गई और बाघ मुगालिया एक्सटेंशन कटारा हिल्स इलाके में अपने पति और उसके परिवार के साथ उनके घर पर रहने लगी।
ससुराल में खुश नहीं थी ट्विशा
ट्विशा के रिश्तेदारों का दावा है कि वह अपने ससुराल में खुश नहीं थी और नोएडा वापस लौटना चाहती थी। परिवार वालों के अनुसार, वह लगातार उनके साथ संपर्क में थी और मंगलवार रात अपनी मौत से कुछ ही समय पहले तक उसने उनसे बात की थी। उसके पिता ने आरोप लगाया कि घटना से करीब 30 मिनट पहले उसने उनसे बात की थी और अपने पति तथा सास द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की थी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उसने उन्हें बताया था कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी।
शव का दोबारा पोस्टमर्टम होगा
इस बीच मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा के शव की दोबारा पोस्टमर्टम कराने की अनुमति दे दी है। दिल्ली एम्स के डॉक्टर भोपाल आकर ट्विशा का फिर से पोस्टमार्टम करेंगे। कोर्ट ने ट्विशा के शव को माइनस 80 डिग्री पर सुरक्षित रखने को कहा है। साथ ही आरोपी सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत के खिलाफ सोमवार को सुनवाई होगी।
सास गिरिबाला सिंह को नोटिस
हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उनसे दहेज हत्या मामले में उन्हें मिली अग्रिम जमानत को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जवाब मांगा है। राज्य सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका व्यक्त करते हुए जल्द सुनवाई की अपील की। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा शर्मा केस की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए केंद्र को पत्र भेज दिया है।




साइन इन