ट्विशा की सास की मुश्किलें बढ़ीं, अग्रिम जमानत रद्द; कोर्ट ने पति को CBI के हवाले किया
भोपाल में अपने ससुराल में ट्विशा शर्मा की हुई मौत के मामले में उनकी सास की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया है। इससे पहले बुधवार को भोपाल की एक अदालत ने ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

भोपाल में अपने ससुराल में ट्विशा शर्मा की हुई मौत के मामले में उनकी सास की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया है। इससे पहले बुधवार को भोपाल की एक अदालत ने ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।
जज ने 17 पन्नों का आदेश जारी किया
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार को ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी। वेकेशन जज देवनारायण मिश्रा ने इस मामले में 17 पन्नों का आदेश जारी किया। इसमें जज ने कहा कि मामले के तथ्यों और प्रतिवादी (गिरिबाला सिंह) पर लगाए गए आरोपों को देखते हुए 10वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भोपाल द्वारा 15 मई 2026 को बीएनएस की धारा 80(2), 85, 3(5) और दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 के तहत दंडनीय अपराधों के लिए पारित अग्रिम जमानत आदेश को द्वारा रद्द किया जाता है।
आखिरकार न्याय मिल गया है
ट्विशा की परिवार की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने फोन पर पीटीआई को बताया कि आखिरकार ट्विशा मामले में न्याय मिल गया है। उनकी सास गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने के लिए दायर आवेदनों को हाई कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। हाई कोर्ट ने सेशन कोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया है।
इज्जत से सरेंडर कर देना चाहिए
श्रीवास्तव ने कहा कि चूंकि गिरिबाला 36 साल तक न्यायिक सेवा में रही हैं। अगर उनके मन में कानून के प्रति जरा भी सम्मान है तो मुझे लगता है कि उन्हें समझदारी से काम लेना चाहिए। उन्हें सीबीआई के सामने इज्जत से सरेंडर कर देना चाहिए। साथ ही आगे की किसी भी जांच में जांच एजेंसी के साथ सहयोग करना चाहिए। एक वकील ने बताया कि इससे पहले बुधवार को भोपाल की एक अदालत ने ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।
सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली
बाद में सीबीआई की टीम समर्थ के साथ कटारा हिल्स इलाके में उनकी मां गिरिबाला सिंह के घर पहुंची, ताकि ट्विशा की मौत के मामले में आगे की जांच की जा सके। सीबीआई ने सोमवार को पूर्व मॉडल-एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अपने हाथ में ले ली। ट्विशा 12 मई को अपने ससुराल में कथित तौर पर फंदे से लटकी हुई मिली थीं। सीबीआई ने मध्य प्रदेश पुलिस की एफआईआर को फिर से रजिस्टर किया है, जिसमें समर्थ सिंह और उनकी सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।




साइन इन