Transfers of IPS officers in Madhya Pradesh Sanjay Kumar new Bhopal police commissioner मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, संजय कुमार को भोपाल का कमिश्नर बनाया गया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, संजय कुमार को भोपाल का कमिश्नर बनाया गया

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर शिफ्ट किया है। संजय कुमार को भोपाल का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उन्होंने हरिनारायण चारी मिश्रा का स्थान लिया है।

Thu, 29 Jan 2026 04:46 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, भोपाल
share
मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, संजय कुमार को भोपाल का कमिश्नर बनाया गया

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर शिफ्ट किया है। संजय कुमार को भोपाल का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उन्होंने हरिनारायण चारी मिश्रा का स्थान लिया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के फेरबदल में बालाघाट के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संजय कुमार को भोपाल का पुलिस आयुक्त और उमेश जोगा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया है। संजय कुमार ने हरिनारायण चारी मिश्रा का स्थान लिया है, जो भोपाल में राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) के आईजी के पद पर तैनात किए गए हैं।

उज्जैन रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर कार्यरत जोगा का स्थान राकेश गुप्ता ने लिया है, जो पहले खेल एवं युवा कल्याण निदेशक के पद पर तैनात थे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ललित शाक्यावर बालाघाट रेंज के नए आईजी और चैत्रा एन शहडोल रेंज की आईजी होंगी। अंशुमन यादव को खेल एवं युवा कल्याण का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में नक्सल-विरोधी अभियान के विशेष महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव को सीआईडी ​​के विशेष महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है। श्रीवास्तव की जगह के पी वेंकटेश्वर राव को नक्सल-विरोधी अभियान का विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा भोपाल स्थित पुलिस प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआई) के नए एडीजी होंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह मध्य प्रदेश पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में बर्थडे पार्टी में गई नाबालिग से रेप, DJ की आवाज का फायदा उठाकर की वारदात
ये भी पढ़ें:जन्मदिन पर गाली-गलौच और अटैक; MP के बीजेपी विधायक से शराब पीकर भिड़ गए दो युवक

पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के अतिरिक्त प्रभार के साथ नारकोटिक्स के एडीजी के पद पर तैनात किया गया है। आईजी ग्रामीण अभय सिंह को अब पीएचक्यू भोपाल में आईजी योजना के पद पर तैनात किया गया है। सिंह की जगह संजय तिवारी को आईजी ग्रामीण, भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।