Tiger was seen rubbing his head on a Shivalinga in Madhya Pradesh in video कभी देखी है ऐसी शिवभक्ति, MP में शिवलिंग पर सिर रगड़ता नजर आया बाघ; VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कभी देखी है ऐसी शिवभक्ति, MP में शिवलिंग पर सिर रगड़ता नजर आया बाघ; VIDEO

क्या आपने कभी किसी बाघ की शिवभक्ति देखी है? यदि नहीं देखी है तो आइए हम आपको वीडियो के माध्यम से एक बाघ की शिवभक्ति दिखाते हैं। यह घटना मध्य प्रदेश के एक जंगल की है, जहां एक बाघ शिवलिंग पर सिर रगड़कर मानो महादेव से कुछ कह रहा हो।

Sat, 21 Feb 2026 09:02 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, कटनी
share
कभी देखी है ऐसी शिवभक्ति, MP में शिवलिंग पर सिर रगड़ता नजर आया बाघ; VIDEO

क्या आपने कभी किसी बाघ की शिवभक्ति देखी है? यदि नहीं देखी है तो आइए हम आपको वीडियो के माध्यम से एक बाघ की शिवभक्ति दिखाते हैं। यह घटना मध्य प्रदेश के एक जंगल की है, जहां एक बाघ शिवलिंग पर सिर रगड़कर मानो महादेव से कुछ मांग रहा हो।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत सडार के जंगलों से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बाघ जंगल में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अपना सिर रगड़ता हुआ दिखाई दिया। वन्यजीव और श्रद्धा के इस अनोखे संगम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बड़े ही शांत स्वभाव से शिवलिंग के पास पहुंचा

​स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह दुर्लभ नजारा बीते बुधवार की देर शाम का बताया जा रहा है। सडार ग्राम के समीप स्थित जंगल में महादेव का एक प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ बड़े ही शांत स्वभाव से शिवलिंग के पास पहुंचता है और काफी देर तक उस पर अपना सिर और जीभ रगड़ता रहता है।

​क्षेत्र में बाघों की सक्रियता

​सडार और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाघों और चीतों की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है। वन विभाग अधिकारियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस क्षेत्र में वन्यप्राणियों का मूवमेंट लगातार बना रहता है। हालांकि, इंसानी बस्तियों के इतने करीब बाघ का इस तरह का व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे भक्ति से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं वही वन अधिकारियों का मानना है कि जंगली जानवर अक्सर अपनी गंध छोड़ने या खुजली मिटाने के लिए पत्थरों या ठोस वस्तुओं पर सिर रगड़ते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजशाला विवाद मामला वापस इंदौर बेंच के पास आया, वहीं होगी सभी याचिकाओं पर सुनवाई
ये भी पढ़ें:MP में घोड़ी पर सवार होकर कांग्रेस विधायक ने की हर्ष फायरिंग, उठ रहे सवाल

चमत्कार मान रहे लोग

​वीडियो वायरल होने के बाद जहां एक ओर लोग इसे चमत्कार मानकर शेयर कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आसपास के इलाके में दहशत का माहौल भी है। इस संबंध में पान उमरिया रेंज अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि वीडियो सडार गांव से लगभग 400 मीटर की दूरी का है। गस्त टीम निरंतर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं ग्रामीणों को जंगल की तरफ ना जाने और सतर्क और सावधान रहने की समझाइश दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।