Congress MLA in Rajasthan engages in celebratory firing while riding a mare people raise questions MP में घोड़ी पर सवार होकर कांग्रेस विधायक ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल; लोग उठा रहे सवाल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में घोड़ी पर सवार होकर कांग्रेस विधायक ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल; लोग उठा रहे सवाल

मध्य प्रदेश में महाशिवरात्रि पर ग्राम मुंडला में निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जड़ैल द्वारा कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे लेकर चर्चा बनी हुई है।

Mon, 16 Feb 2026 05:57 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, श्योपुर
share
MP में घोड़ी पर सवार होकर कांग्रेस विधायक ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल; लोग उठा रहे सवाल

मध्य प्रदेश के श्योपुर में महाशिवरात्रि पर ग्राम मुंडला में निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जड़ैल द्वारा कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे लेकर चर्चा बनी हुई है।

आपको बता दें रविवार शाम को पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी। विधायक घोड़ी पर सवार होकर शामिल हुए। इसी दौरान हवा में फायरिंग का दृश्य कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि वे मेले की ड्यूटी में हैं और वीडियो की पुष्टि के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होती है।

पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। आगे की स्थिति जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। वहीं इस मामले में विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

हर्ष फायरिंग का मतलब है खुशी या जश्न के दौरान खुले में बंदूक से हवा में गोली चलाना। जैसे शादी-बारात, विजय जुलूस, जन्मदिन या किसी उत्सव में हवा में गोली चलाना। ऐसा करने पर कई बार हादसे भी हो जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर पुरस्कार देगी MP सरकार, CM मोहन यादव ने की घोषणा
ये भी पढ़ें:पुल से गिरी बाइक, शादी समारोह में जा रहे लड़कों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा

बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वे चंद्रसागर मेले की ड्यूटी में व्यस्त हैं और उन्होंने अभी तक संबंधित वीडियो नहीं देखा है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध है। यदि ऐसा किया गया है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं विधायक जड़ैल से फोन पर इस संबंध में बातचीत की गई तो सवाल का जवाब ना देते हुए कहा कि मैं बाद में बात करूंगा। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर आम लोग नियम तोड़ते हैं तो उन पर कानून का शिकंजा करते हुए कार्रवाई की जाती है लेकिन क्या अब पुलिस विधायक जड़ैल और उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।