The process of removing Twisha mother-in-law and former judge Giribala Singh from the post has begun. ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू

यह कार्रवाई ट्विशा शर्मा मौत मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज होने के बाद की गई है। मामले में गिरिबाला सिंह फिलहाल जमानत पर हैं। भोपाल के कटारा हिल्स थाने में उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

Thu, 21 May 2026 11:20 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। मध्य प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने पूर्व जज और भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए हैं। साथ ही उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई ट्विशा शर्मा मौत मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज होने के बाद की गई है। मामले में गिरिबाला सिंह फिलहाल जमानत पर हैं। भोपाल के कटारा हिल्स थाने में उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस संबंध में जानकारी दी। वहीं विभाग के उप सचिव की ओर से राज्य उपभोक्ता आयोग के रजिस्ट्रार को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि गिरिबाला सिंह के खिलाफ दर्ज प्रकरण को देखते हुए उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के उप नियम 9(2) के तहत जांच कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इसी नियम के तहत आयोग अध्यक्ष को पद से हटाने का प्रावधान भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा की मौत हत्या थी या आत्महत्या? सात सवाल अब तक बने हुए हैं रहस्य

सरकार ने राज्य आयोग के रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति और आचरण नियमों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाए। सूत्रों के मुताबिक शासन ने इस प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश भी दिए हैं। ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ट्विशा के परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वहीं मामले में कई ऑडियो क्लिप, कॉल रिकॉर्ड और जांच से जुड़े नए दावे सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा का दूसरा पोस्टमॉर्टम दिल्ली AIIMS में क्यों कराना चाहते थे परिजन?

ट्विशा परिवार के वकील अंकुर पांडे ने कहा कि गिरिबाला सिंह को कानून के विपरीत अग्रिम जमानत दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रार का निष्कर्ष गलत था। इसी के खिलाफ हाईकोर्ट में जमानत रद्द करने की याचिका दायर की जा रही है।बता दे कि समर्थ सिंह की मां गिरीबाला सिंह को भोपाल कोर्ट से पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है। शासन-प्रशासन पूरी तरह से गिरीबाला सिंह के साथ मिला हुआ है। क्राइम सीन को सील नहीं किया गया है। घर पूरी तरह खुला हुआ है और सबूत मिटाने का काम जारी है। हम सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।