Tamannaah Bhatia Visits ujjain Mahakaal Temple Seen Immersed in Bhasma Aarti says Came Here on Baba Call बाबा के बुलावे पर आ पाई… महाकाल के दरबार में तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में डूबी नजर आईं, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बाबा के बुलावे पर आ पाई… महाकाल के दरबार में तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में डूबी नजर आईं

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज भक्तिमय माहौल रहा। दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल होकर महाकालेश्वर जी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

Tue, 12 May 2026 10:29 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share
बाबा के बुलावे पर आ पाई… महाकाल के दरबार में तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में डूबी नजर आईं

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। अभिनेत्री ने अलसुबह होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और करीब दो घंटे तक पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से आरती का दिव्य दृश्य देखा।

तमन्ना भाटिया सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर पहले से ही सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। अभिनेत्री नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान उनके माथे पर चंदन लगा हुआ था और वे पूरी तरह भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विकास कार्यों के लिए 29,540 करोड़, नीमच को नई सिंचाई योजना; MP कैबिनेट के फैसले

महाकाल के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंची तमन्ना भाटिया

भस्म आरती के बाद तमन्ना भाटिया ने नंदी महाराज का पूजन और अभिषेक किया। उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद मंदिर के चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चित्तौड़गढ़ में काम खत्म करके घर लौट रहे थे MP के मजदूर, सड़क हादसे में 3 की मौत

कहा- जब बाबा का बुलावा आता है, तभी कोई आ पाता है

महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद तमन्ना भाटिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “बाबा का बुलावा आता है, तभी कोई यहां आ पाता है। आज भगवान ने मुझे बुलाया था। सुबह की भस्म आरती में शामिल होना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। यहां की ऊर्जा बिल्कुल अलग है। सब लोग एक साथ बैठकर जिस तरह आरती में शामिल होते हैं, वह दृश्य शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने आगे कहा कि भस्म आरती के दौरान उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष अनुभव हुआ और खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं कि उन्हें बाबा महाकाल के दरबार में आने का अवसर मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तांत्रिक बन डराया, पुलिस बन धमकाया; MP में लड़की से 1.30 करोड़ की ठगी

अभिनेत्री की झलक पाने उत्साहित थी भीड़

अभिनेत्री के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में कई भक्त उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। हालांकि भस्म आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई थी।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने तमन्ना भाटिया का स्वागत और सत्कार किया। मंदिर प्रशासन ने वीवीआईपी दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा।

बता दें कि तमन्ना भाटिया दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। फिल्म ‘बाहुबली’ में अवंतिका के किरदार से उन्हें देशभर में बड़ी पहचान मिली थी। हाल के समय में वे “लस्ट स्टोरीज 2” और “जी करदा” जैसी वेब सीरीज में भी नजर आई हैं।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।