Supreme Court Verdict on Vijaypur Seat Mukesh Malhotra MLA Status Retained Stay on Voting & Salary विजयपुर विधानसभा सीट पर SC का बड़ा फैसला, मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, इन दो चीजों पर लगा 'ब्रेक'!, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विजयपुर विधानसभा सीट पर SC का बड़ा फैसला, मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, इन दो चीजों पर लगा 'ब्रेक'!

सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने मुकेश मल्होत्रा की ओर से पक्ष रखा। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मल्होत्रा को राहत दी, लेकिन साथ ही दो महत्वपूर्ण शर्तें भी लागू कर दीं।

Thu, 19 March 2026 02:28 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
विजयपुर विधानसभा सीट पर SC का बड़ा फैसला, मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, इन दो चीजों पर लगा 'ब्रेक'!

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को बरकरार रखते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने मुकेश मल्होत्रा की ओर से पक्ष रखा। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मल्होत्रा को राहत दी, लेकिन साथ ही दो महत्वपूर्ण शर्तें भी लागू कर दीं।

दो शर्तों के साथ मिली राहत अदालत ने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय आने तक मुकेश मल्होत्रा विधायक बने रहेंगे, लेकिन उन पर कुछ प्रतिबंध लागू रहेंगें , वोटिंग पर रोक मल्होत्रा फिलहाल विधानसभा की किसी भी कार्यवाही में मतदान नहीं कर सकेंगे वेतन-भत्ते बंद: अंतिम फैसला आने तक उन्हें विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन और भत्ते नहीं दिए जाएंगे। कोर्ट के इस फैसले से विजयपुर सीट पर जारी राजनीतिक और कानूनी संघर्ष को फिलहाल नया मोड़ मिल गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में 'गैस बम' की धमकी से मचा हड़कंप, भोपाल-इंदौर में अलर्ट; क्या था मैसेज

कोर्ट के फैसले के बाद क्या बोले मुकेश?

वही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस विधायक का बयान सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट की फैसले पर कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने कहा है कि ‘ये विजयपुर विधानसभा की जनता की जीत है। पूर्व विधायक रामनिवास रावत ने केस छुपाने के जो मुझ पर आरोप लगाए थे। मैंने कोई केस नहीं छुपाया, एफिडेविट में सभी केस दर्ज है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है उसमें पूरी तरह संतुष्ट हूं। मुझे वेतन नहीं मिलेगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मैं जनता की सेवा फिर भी करूंगा और करता रहूंगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे 34वीं किस्त पैसे, CM मोहन यादव लाखों खातों में भेजेंग

रामनिवास रावत को विजेता माना था

गौरतलब है कि एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने क्रिमिनल केस छिपाने के चलते मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित करते हुए भाजपा नेता रामनिवास रावत को विजेता माना था। इसके तुरंत बाद मल्होत्रा ने हाईकोर्ट में ही एक आवेदन देकर अपील करने के लिए समय मांगा था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि मुकेश मल्होत्रा के पास सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए 15 दिन का समय था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर आग पर PM मोदी, CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मुआवजा

साल 2024 को कांग्रेस जॉइन की थी

आपको बता दें कि पूर्व राज्यमंत्री और आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा ने 2 मई 2024 को कांग्रेस जॉइन की थी। उन्होंने मुरैना जिले में आयोजित प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में सदस्यता ली। विधानसभा चुनाव 2023 में मुकेश मल्होत्रा विजयपुर सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे थे, तब पूरे क्षेत्र के आदिवासियों ने उनका साथ दिया था। उन्हें 45 हजार वोट मिले थे। मुकेश विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पहले में बीजेपी में थे, तब सरकार ने उन्हें सहारिया प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया था। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाया था। विधानभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने 2023 के चुनाव से पहले भाजपा का साथ छोड़ दिया था।

रिपोर्ट: अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।