PM Modi, CM Mohan Yadav expressed grief over the Indore fire, announced compensation इंदौर आग पर PM मोदी, CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर आग पर PM मोदी, CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान

Indore Fire: इंदौर में ईवी चार्जिंग के दौरान हुए भीषण अग्निकांड में आठ लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। पीएमओ की तरफ से मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजारे रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है।

Wed, 18 March 2026 02:10 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर आग पर PM मोदी, CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान

Indore Fire: इंदौर में ईवी चार्जिंग के दौरान हुए भीषण अग्निकांड में आठ लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। पीएमओ की तरफ से मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजारे रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार को चार्जिंग में लगा सोया था इंदौर का परिवार, EV में आग लगने से जिंदा जल गए 8

पीएम मोदी ने एक्स ट्वीट में लिखा- “मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। PMNRF से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईवी आग में ‘डिजिटल लॉक’ बना मौत का जाल? बिजली जाते ही दरवाजे हुए सील, 8 की मौत

सीएम मोहन यादव की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया- “इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

यह दर्दनाक हादसा इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में हुआ, जहां एक तीन मंजिला मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय अचानक धमाका हो गया। इसके बाद लगी आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि एक ही परिवार के दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, चार्जिंग प्वाइंट में हुए धमाके के बाद कार में आग लगी, जो तेजी से मकान तक फैल गई। घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों में भी धमाके हुए, जिससे आग और भड़क गई। इस दौरान घर में फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

हादसे में कुछ लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि आठ लोगों के शव बरामद किए गए हैं। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने ईवी चार्जिंग को लेकर सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।