Sounded Siren Why Didnt You Move bjp MLA Son dinesh lodhi After Ramming Five People With Thar 'सायरन बजाया, हॉर्न मारा फिर भी...' 5 लोगों को थार से कुचलने के बाद विधायक के बेटे का VIDEO वायरल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'सायरन बजाया, हॉर्न मारा फिर भी...' 5 लोगों को थार से कुचलने के बाद विधायक के बेटे का VIDEO वायरल

शिवपुरी में बीजेपी विधायक के बेटे ने 5 लोगों को थार से रौंद दिया। थार से रौंदने के बाद विधायक के बेटे ने रौब दिखाना शुरू कर दिया और कहा कि हॉर्न बजाने और सायरने मारने के बाद भी क्यों नहीं हटे।

Fri, 17 April 2026 11:48 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
'सायरन बजाया, हॉर्न मारा फिर भी...' 5 लोगों को थार से कुचलने के बाद विधायक के बेटे का VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने 5 लोगों को थार से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 5 लोगों को चोट आई है। अब इस हादसे के बाद का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आलोचना शुरू कर दी है। विधायक के बेटे दिनेश लोधी पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और 5 लोगों को टक्कर मारने का आरोप लगा है। वीडियो में दिनेश टक्कर लगने के लिए चोटिल लोगों को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में

हादसे के बाद वायरल हुए वीडियो में दिनेश लोधी कह रहा है कि जब मैं हॉर्न दे रहा हूं और सायरन बजा रहा हूं तो गाड़ी को लहरा क्यों रहा है। इसके बाद दिनेश लोधी कहता है कि गाड़ी पर तीन-तीन लोग बैठकर लहरा रहे हो तो और क्या होगा। इसके बाद एक आदमी कहता हुआ सुनाई देता है कि जिन 5 लोगों को चोट लगी है, उनमें कुछ लोग सड़क पर चल रहे थे तो क्या वो भी गाड़ी लहरा रहे थे। इतना सुनने के बाद दिनेश लोधी चुप हो जाता है और वीडियो बनाने से मना करने लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में बड़ा डामर घोटाला, फर्जी इनवॉइस से निकाल लिए 18 करोड़ रुपए

केस दर्ज

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि विधायक के लिए उनका परिवार या उनका बेटा बड़ा नहीं होता है। प्रीतम लोधी ने अपने बेटे पर ऐक्शन लेने की बात कही और कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। प्रीतम लोधी के पोस्ट के बाद पुलिस ने दिनेश लोधी पर मामला दर्ज कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत

पहले भी कर चुका है एक्सीडेंट

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश लोधी पहले भी कांड कर चुका है। इससे पहले दिनेश लोधी ने स्कॉर्पियो से घर के बाहर खडी़ स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इसमें दो साल के बच्चे की जान बची थी। बाद में सच सामने आया और पता चला कि विधायक के बेटे और परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिस वजह से यह घटना हुई थी। अब एक बार फिर से दिनेश ने 5 लोगों को कुचलते हुए कांड को दोहरा दिया है। पुलिस अब कार्रवाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में 43°C पहुंचा तापमान; लू बरपाएगी कहर, इन जिलों में येलो अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।