sonam raghuvanshi was busy in phone before sitting on raja scooty राजा की स्कूटी पर बैठने से पहले सोनम रघुवंशी की इस हरकत की खूब हो रही चर्चा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा की स्कूटी पर बैठने से पहले सोनम रघुवंशी की इस हरकत की खूब हो रही चर्चा

इंदौर के राजा की मेघालय में हत्या के सात दिन बाद उनकी लापता पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Mon, 9 June 2025 02:12 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
राजा की स्कूटी पर बैठने से पहले सोनम रघुवंशी की इस हरकत की खूब हो रही चर्चा

इंदौर के राजा की मेघालय में हत्या के सात दिन बाद उनकी लापता पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद दावा किया है कि सोनम अपनी पति की हत्याकांड की साजिश में शामिल है और उसने सुपारी देकर राजा की हत्या कराई है। दावा किया जा रहा है कि सोनम लगातार हत्यारों के संपर्क में थी। अब एक सीसीटीवी फुटेज में भी उसकी एक हरकत दिखी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर 36 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो शिलॉन्ग के होटल के बाहर लगे सीसीटीवी मैं कैद हुआ बताया जा रहा है। फुटेज पर 22 मई की तारीख और 12:55 का समय दिख रहा है। होटल से बाहर निकलते ही राजा एक नीली स्कूटी पर सवार हो जाता है।

सफेद शर्ट और काली पैंट में सोनम भी साथ ही बाहर निकलती है। इससे पहले की राजा हेलमेट फोन आदि को संभालता है उससे पहले सोनम फोन पर लगातार व्यस्त दिखती है। वह फोन में लगातार कुछ टाइप करते हुए दिख रही है। वह फोन में बिजी है और लगातार इधर उधर टहलती है। इसके बाद स्कूटी पर बैठ जाने पर भी वह हाथ में ही फोन रखती है। इस वीडियो की अब खूब चर्चा हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह इस दौरान राजा के हत्यारों के साथ लोकेशन शेयर कर रही होगी या उन्हें निर्देश दे रही होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज से था अफेयर और शादी राजा से हो गई; सोनम ने इसलिए हनीमून पर करा दी हत्या!

बताया जा रहा है कि 2 जून को राजा की लाश मिलने के बाद से ही मेघालय पुलिस का शक लापता सोनम पर गहरा गया था। सोनम की एक जैकेट भी वारदात स्थल से मिली थी। बताया जा रहा है कि अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि सोनम का हत्यारों से लगातार संपर्क में रहना और उन्हें लोकेशन भेजने से ही पुलिस को अहम सुराग मिला। पुलिस ने सोनम समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोनम के कथित लवर राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिछले 11 मई को सोनम और राजा की इंदौर में शादी हुई थी। इसके बाद दोनों हनीमून पर पहले गुवाहाटी और फिर शिलॉन्ग गए थे। यहां अचानक राजा का मोबाइल बंद हो गया था और सोनम भी लापता हो गई थी। बाद में राजा की लाश एक गहरी खाई में बरामद की गई थी। 16 दिनों तक बने रहे सस्पेंस के बाद अब अब इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम ने ही हनीमून के लिए टिकट लिया था; राजा की मां बोली- बहुत मीठी बातें करती थी
ये भी पढ़ें:वो कड़ियां जिसने सोनम तक पहुंचाया, पुलिस ने कैसे सुलझाई राजा की मर्डर मिस्ट्री?
ये भी पढ़ें:अगर सोनम ने राजा को मरवाया है...; राजा की मां ने कातिल के लिए क्या सजा मांगी?
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।