sonam raghuvanshi booked ticket for honeymoon says raja mother सोनम ने ही हनीमून के लिए टिकट लिया था; राजा की मां बोली- बहुत मीठी बातें करती थी, गले लग जाती थी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनम ने ही हनीमून के लिए टिकट लिया था; राजा की मां बोली- बहुत मीठी बातें करती थी, गले लग जाती थी

इंदौर के राजा की मेघायल में हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। मेघायल पुलिस की ओर से प्रारंभिक जांच के बाद सोनम को इस हत्याकांड में शामिल बताया गया है।

Mon, 9 June 2025 11:12 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
सोनम ने ही हनीमून के लिए टिकट लिया था; राजा की मां बोली- बहुत मीठी बातें करती थी, गले लग जाती थी

इंदौर के राजा की मेघायल में हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। मेघायल पुलिस की ओर से प्रारंभिक जांच के बाद सोनम को इस हत्याकांड में शामिल बताया गया है। मेघालय के डीजीपी कहा है कि सोनम भाड़े के हत्यारों को मध्य प्रदेश से मेघालय ले गई थी। सोनम के माता-पिता ने जहां अपनी बेटी का बचाव किया है तो उधर राजा की मां ने बताया है कि राजा अभी हनीमून के लिए नहीं जाना चाहता था, लेकिन सोनम ने ही बिना बताए टिकट करा लिया था।

बेटे की हत्या और बहू की गिरफ्तारी के बाद रोती हुई राजा की मां उमा रघुवंशी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बड़ी साजिश की आशंका जाहिर की। उन्होंने यह भी दावा किया कि हनीमून का टिकट सोनम ने ही राजा को बताए बिना करा ली थी। उन्होंने कहा, 'इसमें बहुत बड़ी साजिश थी। इसमें कोई छोटा-मोटा खेल नहीं। राजा से मैंने पूछा कि तुमने टिकट करा ली (हनीमून पर शिलॉन्ग जाने के लिए), अपन अभी नहीं जा सकते हैं, बाद में जाएंगे। तो उसने बताया कि मम्मी सोनम ने टिकट करा ली। उसने कहा कि अब तो टिकट करा ली, तुम्हें जाना पड़ेगा। मम्मी चला जाऊं क्या, मैंने कहा कि चले जाओ, कितने दिन में वापस आओगे तो उसने कहा कि 6-7 दिन में।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज से था अफेयर और शादी राजा से हो गई; सोनम ने इसलिए हनीमून पर करा दी हत्या!

गले में चेन देखकर लगा था डर, बेटे ने कहा- सोनम के कहने पर पहना

उमा ने कहा कि राजा के गले में चेन देखकर उन्हें खतरे की चिंता हुई थी। उन्होंने कहा,'डर तब लगा जब मैंने उसके गले में चेन देखी। जब मैंने राजा की एयरपोर्ट से तस्वीर देखी तो मैंने कहा कि तू चेन पहनकर क्यों गया तो उसने कहा कि सोनम ने कहा था कि पहनकर आना। मैंने भी तो सब पहना है।मैंने उसकी (सोनम की) मम्मी से कहा था कि राजा चेन पहनकर गया है, मुझे डर लग रहा है। 2-3 लाख गए तो जाएं लेकिन इससे खतरा रहेगा। मैंने कहा था कि निकालकर रख लेना।'

'इतनी मीठी बातें करती थी, शक कैसे होता'

राजा की मां ने कहा कि उन्हें पहले कभी सोनम पर शक नहीं हुआ था। वह बहुत अच्छी और मीठी बातें करती थी। उमा ने कहा,'वह बात ही इतनी मीठी करती थी, मैं कैसे शक कर सकती थी उस पर। वह मुझसे अच्छे से बात करती थी। चार दिन वह हमारे घर में रही। उसका कमार ऊपर था। वह मुझसे गले से लग जाती थी।'

अब पता चला क्यों जल्दबाजी की शादी के लिए: राजा की मां

राजा और सोनम की शादी कैसे हुई थी, इस सवाल के जवाब में उमा ने कहा, 'राजा ने फोटो दिखाई थी कि सोनम अच्छी है, 25 साल की है। मुझसे छोटी है। राजा 29 का लगा था। दोनों मांगलिक थे। कुंडली मिलाई गई। हमने कहा था कि एक साल बाद कराएंगे, लेकिन उनके पिता ने कहा कि एक साल बाद इनका मुहूर्त नहीं निकलेगा। अब हमें समझ आ रहा है कि जल्दी क्यों की गई। सोनम को साथ नहीं रहना था तो ऐसा नहीं करना चाहिए था। सोनम ने ऐसा किया है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब तक वह खुद… सोनम को कातिल नहीं मान रहा राजा का परिवार,भाई ने कर दी ये मांग
ये भी पढ़ें:रोते हुए आई और भाई को किया वीडियो कॉल, गाजीपुर में सोनम तक कैसे पहुंची पुलिस
ये भी पढ़ें:शादी, हनीमून से हत्या तक; तस्वीरों में देखिए 'बेवफा सोनम' की खौफनाक कहानी
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।